लीवर संबंधित समस्याओं वाले लोग रहे घी से दूर, Ghee को शहद के साथ मिलाकर खाने से करें परहेज, जानें इसके फायदे और नुकसान के बारे में

By आजाद खान | Published: May 27, 2022 01:09 PM2022-05-27T13:09:35+5:302022-05-27T13:15:30+5:30

आपको बता दें कि घी में विटामिन ए, सी,डी, जैसे कई और पोषक तत्व पाए जाते है जिससे हमारे बॉडी को मजबूती और भरपूर ताकत मिलती है।

People liver related problems stay away Ghee avoid eating Ghee mixed honey know ghee advantages disadvantages health tips in hindi | लीवर संबंधित समस्याओं वाले लोग रहे घी से दूर, Ghee को शहद के साथ मिलाकर खाने से करें परहेज, जानें इसके फायदे और नुकसान के बारे में

लीवर संबंधित समस्याओं वाले लोग रहे घी से दूर, Ghee को शहद के साथ मिलाकर खाने से करें परहेज, जानें इसके फायदे और नुकसान के बारे में

Highlightsघी जहां सेहत के लिए फायदेमंद होता है वहीं वह नुकसानदेह भी होता है। घी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को फिट रखता है।कुछ हालातों में घी के सेवन से दूरी बनाए रखने की जरूरत है।

Ghee: शरीर के लिए घी बहुत ही फायदेमंद होता है। इससे आपकी बॉडी को मजबूती और भरपूर ताकत मिलती है। लोग घी को कई तरीकों से सेवन करते है। कुछ लोग जहां घी को रोटी और पराठे में लगा कर खाते है तो वहीं कुछ लोग इसे दाल और सब्जी में भी डालकर अपने खाने का स्वाद बढ़ाते हैं। घी में बहुत तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जिससे आपके शरीर को एनर्जी और ताकत मिलती है। यही कराण है कि लोग घी को खाना या इसे खाने के मिलाने में जरा भी हिचकिंचाते नहीं है। 

घी से होने वाले नुकसान (Side Effect of Ghee)

जानकारों की माने तो घी में विटामिन ए, सी,डी, जैसे कई और पोषक तत्व पाए जाते है जिससे आपका शरीर फिट रहता है। आयुर्वेद की मानें तो इसे पारंपरिक चिकित्सा में भी इस्तेमाल किया जाता था जिसकी मदद से हर्बल दवाएं बनती है। लेकिन एक तरफ जहां इसके फायदे ही फायदे हैं, वहीं इसका नुकसान भी है। घी को सभी के लिए सही नहीं माना जाता है। इसके सेवन करने से कुछ लोगों में इसको लेकर परेशानी भी बढ़ जाती है। वहीं कुछ और हालातों में घी के सेवन से परहेज करने की सलाह दी जाती है। 

ऐसे में आइए जानते है कि घी किस के लिए सही नहीं है और इसे कब-कब खाना सेहत के लिए सही नहीं होता है। 

1. पेट की समस्या पर घी से रहे दूर (Stomach Issue Stay Away from Ghee)

जानकारों की माने तो जब कभी भी आपको पेट की समस्या हो तो ऐसे में आप घी के सेवन से दूर ही रहे। वैसे तो घी को पाचन के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन अपच और पेट की समस्या में घी को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे आपकी पेट की समस्या और भी बिगड़ सकती है। इसलिए इन हालातों में जितना हो सके घी से दूर रहा कीजिए। 

2. सर्दी, खांसी व बुखार करें घी का परहेज (Donot Use Ghee in Cold Flu Fever)

ऐसा कहा जाता है कि जब कभी भी किसी को सर्दी, खांसी व बुखार है तो उन्हें घी से परहेज करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि घी के खाने से शरीर में कफ बनता है, ऐसे में जब आप घी का सेवन करेंगे तो यह आपके शरीर में कफ की मात्रा को और बढ़ा देगा जिससे आपकी परेशानी और बढ़ सकती है। सर्दी, खांसी व बुखार में भी घी के सेवन से बचने की कोशिश करें। 

3. शहद के साथ घी खाने से बचें (Donot take Ghee with Honey)

आपको बता दें कि आप कभी भी घी के साथ शहद को नहीं खाएं। यह आपको फायदा नहीं बल्कि नुकसान ही पहुंचाएगा। इसके साथ लीवर संबंधित समस्याओं से पीड़ित व्यक्ति को भी घी से दूर ही रहना चाहिए। यह शरीर पर बुरा असर डालती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

Web Title: People liver related problems stay away Ghee avoid eating Ghee mixed honey know ghee advantages disadvantages health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे