लाइव न्यूज़ :

सर्दियों में गठिया और जोड़ों के दर्द वाले मरीज हो गए है परेशान तो इन चीजों को खाना छोड़ दें, जानें जानकारों की राय

By आजाद खान | Updated: January 1, 2023 19:59 IST

जानकारों की माने तो गठिया और जोड़ों के दर्द वाले मरीजों के लिए केवल सर्दी ही कारण नहीं है, बल्कि आपका खान-पान और रहन-सहन भी निर्भर करता है।

Open in App
ठळक मुद्देसर्दियां आते ही गठिया और जोड़ों के दर्द के मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। इस सीजन में इनकी तकलीफें ज्यादा बढ़ जाती है और इससे उन्हें काफी परेशानी भी होती है। ऐसे में इससे बचने के लिए इन लोगों को अपने खान-पान और रहन-सहन पर भी ध्यान रखना रखना चाहिए।

Arthritis-Joint Pain: सर्दियां आते ही गठिया और जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों की तकलीफें बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस सीजन में गठिया और जोड़ों के दर्द से जूझ रहे लोगों पर सर्दी का असर ज्यादा पड़ता है जिससे उनकी परेशानी बढ़ती है। यह परेशानी खासकर बुजर्गों में देखी जाती है क्योंकि उम्र के साथ उनकी हड्डियां कमजोर हो जाती है। 

लेकिन क्या आपको पता है कि गठिया और जोड़ों के दर्द से परेशान मरीजों को ठंड में केवल सर्दी से ही तकलीफें नहीं बढ़ती है, बल्कि इसके पीछे आपका खान-पान और रहन-सहन भी निर्भर करता है। तो ऐसे में आइए जानते है कि इन लोगों के लिए जानकारों का क्या कहना है और वो कौन-कौन सी चीजें है जिससे इन लोगों को परहेज करना चाहिए।

क्या कहते है जानकार

स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, कुछ खाद्य-पेय पदार्थ इंफ्लामेशन, गठिया के सूजन और दर्द को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में उनका कहना है कि अगर ये लोग अपने खान-पान पर ध्यान न दें और इसे जारी रखे तो ऐसे में उन में आर्थराइटिस लक्षणों की गंभीरता का खतरा बढ़ जाता है। 

इस पर बोलते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे लोग अपने खानपान में नमक को सही से इस्तेमाल करें। इन लोगों को इसे ध्यान से उपयोग करने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सोडियम वाले आहार से इन लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। इस हालत में जानकारों द्वारा उन्हें नमक कम मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है। 

इन लोगों को इससे भी करना चाहिए परहेज

जो लोग गठिया और जोड़ों के दर्द से परेशान है, उन्हें शराब का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि ये उनके सेहत के लिए घातक भी हो सकता है। ऐसे लोगों को में गाउट अटैक की आवृत्ति और इसकी गंभीरता अधिक हो सकती है। 

यही नहीं ऐसे लोगों को बाहर का खाना जैसे फास्ट फूड और अन्य दूसरी चीजों से भी परहेज करना चाहिए। ये चीजें इनके सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। इसके साथ तला-भूना खाने से भी दूर रहना चाहिए। ऐसे में अगर इन बातों का ध्यान रखा जाएगा तो इससे ऐसे लोगों की परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब