लाइव न्यूज़ :

केवल प्लास्टिक कप ही नहीं बल्कि पेपर कप का इस्तेमाल भी सेहत के लिए हानिकारक! अध्ययन में हुआ खुलासा

By आजाद खान | Updated: August 30, 2023 11:54 IST

बता दें कि पेपर कप को तैयार करने के लिए अक्सर रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है। ये पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोग पहले ये समझते थे कि केवल प्लास्टिक कप ही हानिकारक होते है। लेकिन हाल के एक अध्ययन ने यह खुलासा किया है कि पेपर कप भी नुकसानदायक होते है। यही कारण है कि जानकार लोगों को रीयूजेबल कप का इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे है।

Health News:  अगर आपका यह मानना है कि प्लास्टिक कप के बजाय पेपर कप इस्तेमाल करना पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए अच्छा तो यह आपकी गलतफहमी है। ऐसा इसलिए क्योंकि हाल में हुए एक अध्ययन में यह खुलासा हुआ है कि पेपर कप भी पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।

ऐसे में जानकार लोगों को पेपर कप भी इस्तेमाल करने से परहेज करने की सलाह देते है। वे कहते है कि पेपर कप के बजाय रीयूजेबल कप का यूज करना सही होता है। इस स्टडी में क्या और खुलासे हुए है, आइए जान लेते है। 

शोध में क्या खुलासा हुआ है

स्वीडन के गोथेनबर्ग विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने इस स्टडी को अंजाम दिया है और बताया है कि जब वे तितली मच्छर के लार्वा पर विभिन्न सामग्रियों से बने डिस्पोजेबल कप के प्रभाव का परीक्षण किया तो इसका खुलासा हुआ है। स्टडी में यह खुलासा हुआ है कि पेपर कप और प्लास्टिक कप दोनों ने लार्वा के विकास को नकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। 

दरअसल, पेपर कप के सतह पर प्लास्टिक की एक परत से कोट किया जाता है ताकि गर्म चीजों को वह रोक सके और पानी कप से बाहर न गिरे। ऐसे में यह प्लास्टिक पर्यावरण में पहुंचने पर टूटता नहीं है और माइक्रोप्लास्टिक में बदल जाता है। बता दें कि माइक्रोप्लास्टिक जानवरों और मनुष्यों के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

पेपर कप के बजाय कर सकते है रीयूजेबल कप का इस्तेमाल

इसके अलावा, पेपर कप बनाने के लिए अक्सर रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है। ये रसायन भी पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए, प्लास्टिक कप के बजाय पेपर कप इस्तेमाल करने से पहले, इन नुकसानों के बारे में पता होना जरूरी है। बेहतर होगा कि आप प्लास्टिक कप के इस्तेमाल से बचें और रीयूजेबल कप का इस्तेमाल करें।

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इस आलेख में बताए गए तरीकों, सुझावों और विधियों का उपयोग करने से पहले कृपया एक चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब