लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में नाइजीरियाई महिला पाई गई मंकीपॉक्स पॉजिटिव, भारत की कुल मरीजों की संख्या हुई 13

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 16, 2022 18:03 IST

देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को एक 30 साल की नाइजीरियाई महिला से लिया गया मंकीपॉक्स का सैंपल पॉजिटिव आया है। इस विदेशी महिला को मिलाकर दिल्ली में यह आठवां और देश में तेरहवां मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की राजधानी दिल्ली में 30 साल की नाइजीरियाई महिला निकली मंकीपॉक्स पॉजिटिवइस विदेशी महिला को मिलाकर मंकीपॉक्स का दिल्ली में यह आठवां और देश में तेरहवां मामला हैनाइजीरियाई महिला को इलाज के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है

दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वैश्विक खतरे के तौर पर देखे जा रहे मंकीपॉक्स का एक और मामला देश की राजधानी दिल्ली में दर्ज किया गया है। बीते शुक्रवार को दिल्ली में एक 30 साल की नाइजीरियाई महिला से लिया गया मंकीपॉक्स का सैंपल पॉजिटिव आया है। इस विदेशी महिला को मिलाकर दिल्ली में यह आठवां और देश में तेरहवां मामला दर्ज किया गया है।

खबरों के मुताबिक मंकीपॉक्स से प्रभावित नाइजीरियाई महिला को इलाज के लिए दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां के विशेष वॉर्ड में डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में ही मंकीपॉक्स से पीड़ित एक अन्य व्यक्ति को दिल्ली सरकार द्वारा संचालित एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली सरकार की ओर से जारी गये आंकड़ों के मुताबित दिल्ली में अब तक कुल आठ मंकीपॉक्स के मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें सबसे नया केस नाइजीरियाई महिला का है। एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती इस महिला पर डॉक्टरों द्वारा कड़ाई से नजर रखी जा रही है और उसे ठीक होने के लिए दवा दी जा रही है।

बताया जा रहा है कि नाइजीरिया महिला के केस को संदिग्ध मानते हुए बीते 14 सितंबर को अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जिसका सैंपल शुक्रवार को पॉजिटिव आया है। इसके अलावा मंकीपॉक्स के सातवें और आठवें मामलों को भी संदिग्ध मानते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की माने को भर्ती तीनों मरीज की तबियत स्थिर है और लगातार उनकी निगरानी हो रही है। दिल्ली में दर्ज हुए कुल आठ मामलों में तीन पुरुष हैं जबकि पांच महिलाएं हैं।

दिल्ली सरकार द्वारा संचालित एक अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा कि शुरुआती छह मामलों का इलाज किया गया और उनमें से पांच को छुट्टी दे दी गई है लेकिन मेडिकल स्टॉफ और डॉक्टर इस संक्रामक बीमारी के खिलाफ काफी करीब से निगाह बनाये हुए हैं। इसलिए लोगों में पैनिक होने की कोी जरूरत नहीं है, बशर्ते उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए।

मालूम हो कि अफ्रीका से पैदा हुए मंकीपॉक्स एक वायरल बीमारी है, जिसमें बुखार, त्वचा के घाव, लिम्फैडेनोपैथी, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, थकावट, ठंड लगना या पसीना और गले में खराश और खांसी जैसे सामान्य लक्षण होते हैं।

इस बीमारी के संबंध में दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा हाल ही में किए गए एक अध्ययन में यह बात सामने आयी है कि पहले पांच मामलों में रोगियों ने "हल्के से मध्यम बुखार, मायलगिया (मांसपेशियों में दर्द) और घावों की शिकायत की थी।

इनमें से चार मामलों में मरीजों के लिम्फ नोड्स में सूजन थी, वहीं एक मामले में हेपेटाइटिस बी को छोड़कर किसी भी रोगी में यौन संचारित संक्रमण नहीं दर्ज किया गया। देश की राजधानी दिल्ली में बीते 24 जुलाई को मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया था। जिसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने मंकीपॉक्स के मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा देने के लिए एलएनजेपी अस्पताल को नोडल सेंटर बनाया है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :मंकीपॉक्सWHOदिल्लीLNJP Hospital
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम