लाइव न्यूज़ :

अगर आप भी NyQuil चिकन या सोने वाल चिकन डिश करते हैं तैयार तो हो जाएं सावधान, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

By आजाद खान | Updated: January 16, 2022 17:00 IST

टिक-टॉक पर इससे पहले फ्रोजन हनि और मिनी एग्स नामक फूड भी खूब ट्रेंड हुए थे। डॉक्टरों ने इससे दूर रहने की सलाह दी है।

Open in App
ठळक मुद्देटिक-टॉक पर आजकल "NyQuil चिकन" या "सोने वाल चिकन" का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग इस डिश को बनाकर परिवार वालों के साथ खुद भी खा रहे हैं।डॉक्टरों ने इस डिश को लेकर चेतावनी दी है।

टिक-टॉक पर आजकल सोने वाला चिकन बनाने का खूब ट्रेंड है और लोग बहुत पसंद से इसे बना रहे हैं। लेकिन डॉक्टरों ने इस तरीके से चिकन को बनाने के लिए मना किया है। डॉक्टरों का कहना है कि "NyQuil चिकन" या "सोने वाल चिकन" आपके सेहत के लिए हानिकारक है और इससे आपको गंभीर बिमारियां भी हो सकती है। बता दें कि कुछ दिनों से टिक-टॉक पर इस नए तरीके का चिकन बनाने का चलन ही चला है। दुनिया के अगल-अलग कोनों से लोग "NyQuil चिकन" या "सोने वाल चिकन" को बना रहें हैं और अपना यह डिश शेयर कर रहे हैं। ऐसे में डॉक्टरों ने इसको लेकर सख्त चेतावनी दी है। तो आइए जानते है कि क्या है "NyQuil चिकन" या "सोने वाल चिकन" और क्यों डॉक्टर इसे बनाने के लिए मना कर रहे हैं।

ऐसे बनता है "NyQuil चिकन" या "सोने वाल चिकन"

ऑनलाइन शेयर की गई डिश में देखा गया है कि लोग बहुत ही चाव से "NyQuil चिकन" या "सोने वाल चिकन" को बना रहे हैं। वे इसे बनाने के लिए पहले चिकन विंग्स को ले रहे हैं और उस पर खांसी वाली दवा डाल रहे हैं। इसके बाद वे चिकन विंग्स को बार बार पलटते है। फिर इसे पका कर वे खुद खा रहे हैं और अपने परिवार वालों को भी दे रहे हैं। डॉक्टरों ने ऐसे भोजन पकाने और खाने के लिए मना किया है। 

क्या कहना है डॉक्टरों का

 इस पर बोलते हुए वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी में एक चिकित्सक और पारिवारिक चिकित्सा के सहायक नैदानिक ​​​​प्रोफेसर ऐरून हार्टमैन ने इस डिश को सही डिश नहीं कहा है। उनका कहना है कि जब आप "NyQuil चिकन" या "सोने वाल चिकन" बनाते हैं तो इसमें लोग खांसी वाली दवा मिलाते हैं। जब आप खांसी वाला दवा चिकन पर मिलाते हैं तो इससे दवा के मौजूद शराब आपके चिकन पर चिपक जाता है जिसे इस तरह से तैयार करके खाना सही नहीं है। इससे आपको गंभीर बिमारिया भी हो सकती है। उन लोगों ने इससे फेफड़े को जहरीला बनाने की बात कही है। 

टिक-टॉक पर पहले भी ऐसे डिश हुए हैं फेमस

टिक-टॉक एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां इस करीके के फूड अकसर बनाए जाते हैं। लेकिन जानकार ऐसे फूड से आम लोगों को बचने की सलाह देते हैं। बता दें कि इससे पहले टिक-टॉक फ्रोजन हनि और मिनी एग्स नामक फूड भी ट्रेंड में आए थे जिसे डॉकटरों ने इसे इस्तेमाल करने से मना कर दिया था। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडभोजनविंटरविंटर फिटनेसविंटर्स टिप्सटिक टोक
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!