लाइव न्यूज़ :

Navratri 2023: नौ दिनों तक कर रहे हैं नवरात्रि व्रत तो जरूर खाएं ये चीजें, उपवास के बाद भी नहीं होगी कमजोरी

By अंजली चौहान | Updated: October 14, 2023 13:51 IST

नवरात्रि के दौरान जो लोग नौ दिनों का व्रत रखते हैं उनके लिए अपने खान-पान पर ध्यान देना आवश्यक है। ऐसे में यहां दी गई सलाह के जरिए आप मदद ले सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे15 अक्टूबर से शुरू हो रही नवरात्रिनवरात्रि व्रत के दौरान फलों का सेवन करें एनर्जी के लिए जूस और नारियल पानी पीए

Navratri 2023: हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर को शुरू हो रही है। नवरात्रि का त्योहार देवी मां के भक्तों के लिए बेहद खास है नौ दिनों तक चलने वाले इस त्योहार के दौरान भारत के अलग-अलग हिस्सों में उत्सव मनाया जाता है। कई लोग 9 दिनों तक व्रत करते हैं और किसी तरह का अनाज, नमक का सेवन नहीं करते।

नवरात्रि व्रत के भी कई प्रकार होते हैं। कुछ लोग इन नौ दिनों में केवल पानी पीते हैं, तो कुछ फल खाते हैं और कुछ लोग दिन में एक बार भोजन करते हैं। कुट्टू की पूरी, सिंघाड़े का हलवा, सिंघाड़े के पकौड़े, साबूदाना वड़ा और साबूदाना खिचड़ी कुछ लोकप्रिय नवरात्रि भोजन व्यंजन हैं।

हालांकि, जो लोग नौ दिनों तक व्रत रखते हैं उनके लिए अपनी सेहत का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी होता है वरना नौ दिनों के व्रत के दौरान आप बीमार पड़ सकते हैं। ऐसे में आइए हम बताते हैं कि नौ दिनों तक खुदको ऊर्जावान रखने के लिए क्या खाएं।

1- फल खाएं

नवरात्रि व्रत के दौरान आप हर तरह के फल खा सकते हैं। कुछ भक्त इन सभी नौ दिनों तक केवल फल और दूध का व्रत रखते हैं। ऐसे में आप रोजाना फल दिन में दो तीन बार जरूर खाएं इससे आपको कमजोरी नहीं होगी। 

2- ड्राई फ्रूट

चूंकि शारदीय नवरात्रि के दौरान मौसम सर्द होने लगता है ऐसे में आप नवरात्रि के नौ दिन उपवास के दौरान मेवे का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन आपके शरीर को कमजोर नहीं होने देगा और आप नौ दिन तक आराम से मां की भक्ति कर पाएंगे।

3- जूस 

नवरात्रि के दौरान सेब, अनार, संतरे आदि फलों से बना जूस जरूर पीएं। जूस आपके शरीर में एनर्जी बनाए रखेंगा। यह आपके शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करेगा। 

4- दूध और डेयरी उत्पाद

दूध और डेयरी उत्पाद जैसे दही, पनीर या पनीर, सफेद मक्खन, घी, मलाई, और दूध और खोया से बनी चीजें ज्यादातर नवरात्रि उपवास के दौरान खाई जाती हैं। डेयरी प्रोडक्ट में एनर्जी भरपूर मात्रा में होगी है ऐसे में आप इसे नौ दिनों तक खा सकते हैं। इसके अलावा दूध से बनी चाय पीने के बजाय आप दूध और लस्सी पीए ताकि आप हेल्दी रहें। 

5- कुट्टू का आटा

जो लोग नौ दिनों के उपवास के दौरान एक समय का खाना खाते हैं वह कुट्टू या सिंघाड़े के आटे से बने खाने का सेवन कर सकते हैं। ध्यान रहे आपको गेहूं या चावल नहीं खाना है। 

टॅग्स :नवरात्रिशारदीय नवरात्रिDurga Maaहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए