लाइव न्यूज़ :

National Girl Child Day : बेटी का भविष्य बना देगी ये 250 रुपये की स्कीम, पढ़ाई-शादी की टेंशन होगी खत्म

By उस्मान | Updated: January 24, 2019 10:58 IST

वैसे तो सरकार द्वारा लड़कियों के बेहतर भविष्य के लिए कई योजनाओं पर काम हो रहा है इस खास योजना की वजह से आपको बच्ची की शिक्षा और शादी की ज्यादा चिंता नहीं करनी पड़ेगी।

Open in App

भारत में हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस (National Girl Child Day) मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य समाज में लड़कियों के महत्व को बढ़ावा देना है। महिला और बाल विकास मंत्रालय ने साल 2008 में इस दिवस को मनाने के फैसला किया था। राष्ट्रीय बालिका दिवस देश में लड़कियों और उनसे जुड़े मुद्दों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण आदि के बारे में जागरूकता फैलाता है।  

वैसे तो सरकार द्वारा लड़कियों के बेहतर भविष्य के लिए कई योजनाओं पर काम हो रहा है लेकिन हम आपको इस दिवस के मद्देनजर एक ऐसी खास योजना की जानकारी दे रहे हैं जिसके जरिये आप अपनी बच्ची की बेहतर शिक्षा दिला सकते हैं। इतना ही नहीं इससे आपको बच्ची के बड़े हो जाने पर शादी की भी चिंता नहीं होगी। इस योजना का नाम है ' सुकन्या समृद्धि योजना'। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

अपनी बच्ची को दें सुकन्या 'समृद्धि योजना का तोहफा'केंद्र सरकार द्वारा शुरू एक स्कीम में केवल 250 रुपये प्रति महीने निवेश करने से आप एक बड़ा अमाउंट बना सकते हैं। इस स्कीम की शुरूआत केंद्र सरकार द्वारा साल 2015 में हुई। इस योजना का उद्देश्य लड़की के बेहतर भविष्य को बढ़ावा देना है। सुकन्या समृद्धि योजना छोटी बच्चियों के लिए एक तरह की स्मॉल डिपॉजिट स्कीम है।

इस योजना से जुड़ने के बाद आपको खाते में सालाना मिनिमम डिपॉजिट को 250 रुपये करना होगा है। पहले यह राशि 1,000 रुपये सालाना थी। यानि ये कि अब 250 रुपये न्यूनतम इन्वेस्टमेंट से ही आप अच्छा खासा अमाउंट जमा कर सकते हैं। इस अकाउंट को बच्ची या उसके पिता के नाम पर खुलवाया जा सकता है।

सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरइस योजना के तहत 8.5 फीसदी का ब्याज दर देने का प्रावधान है, जिसकी गणना सालाना आधार पर की जाती है।

इतने पैसे करने होंगे जमाइस योजना में ग्रहाकों के लिए न्यूनतम निवेश राशि 250 रुपये और अधिकतम 1,50,000 का प्रावधान रखा गया है। इस योजना के तहत एक बच्ची के नाम पर केवल एक खाता खोला जा सकता है।

समय सीमाइस स्कीम के तहत केवल उन्हीं लड़कियों का खाता खोला जा सकता है, जिनकी उम्र 10 साल या उससे कम है। खाता खोलने के बाद वित्तीय वर्ष में न्यूनतम निवेश राशि 250 रुपये जामा नहीं किए जाने पर खाता बंद कर दिया जाएगा और जुर्माने के तौर पर 50 रुपये चुकाने पड़ेंगे।

आंशिक निकासीपिछले वित्तीय वर्ष के अंत में 50 प्रतिशत शेष राशि, खाता धारक की 18 वर्ष की आयु के बाद लिया जा सकता है। इसके बाद खाता धारक के 21 साल के होने पर खाता को बंद कर दिया जाएगा। वहीं, 18 साल की समाप्ति के बाद सामान्य समय से पहले बंद होने की अनुमति दी जाएगी, बशर्ते कि लड़की की शादी हो चुकी हो। 

टॅग्स :बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओमोदी सरकारएजुकेशनहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार