लाइव न्यूज़ :

चाय या कॉफी पीने से पहले जरूर पिया करें 1 गिलास पानी नहीं तो....जानें बिना वाटर कैफीन युक्त ड्रिंक सेवन करने के नुकसान

By आजाद खान | Updated: May 1, 2023 18:14 IST

जानकारों की माने तो कैफीन युक्त ड्रिंक के कई साइड इफेक्ट्स होते है। ऐसे में जब हम इन कैफीन युक्त ड्रिंक को लेने से पहले पानी पी लेते है तो हम शरीर पर होने वाले इनके प्रभाव से बच सकते है।

Open in App
ठळक मुद्देहर किसी को चाय या कॉफी पीने से पहले पानी जरूर पीना चाहिए। ऐसे इसलिए क्योंकि पानी पीने से आप इन कैफीन युक्त ड्रिंक के बुरे असर से बच सकते है।

Drinking Water Before Tea: अकसर आप ने देखा होगा कि लोग चाय या कॉफी पीने से पहले पानी पिया करते है। ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों का यह मानना है कि यह चाय या कॉफी के बुरे असर से रक्षा करता है और हमारे बॉडी को किसी तरह के नुकसान से बचाता है। लेकिन क्या चाय या कॉफी पीने से पहले पानी सच में जरूरी है और क्या कोई इसका असल में फायदा होता भी है कि नहीं, आइए इस बारे में आज में हम जान लेते है। 

इसलिए चाय या कॉफी पीने से पहले पीते है लोग पानी

अधिकतर लोग चाय या कॉफी पीने से पहले एक गिलास या उससे कम पानी पीते है। इस तरीके से पानी पीने के पीछे लोगों का यह तर्क होता है कि इससे चाय या कॉफी के असर से वे बच जाते है। यही नहीं लोगों का यह भी कहना है कि ज्यादा चाय या कॉफी पीने से पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या होती है, ऐसे में चाय या कॉफी पीने से पहले अगर वे पानी पी लेते है तो वे इससे बच जाते है। लोगों द्वारा दी गई यह तर्क बहुद हद तक ठीक भी है। 

ऐसा इसलिए क्योंकि चाय या कॉफी पीने से पहले पानी पीने से ये पेट को भरा रखता है और उसमें ये एसिडिटी को बनने नहीं देता है। यही नहीं कई बार ऐसा देखा गया है कि चाय या कॉफी पीने से हमारा शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, इस हालत में अगर आप पहले से पानी को पी रखेंगे तो ये आपके बॉडी को डिहाइड्रेट नहीं होने देगा और ये हाइड्रेट करके रखेगा। 

सेहत और दांतों की समस्या से बचाता है पानी

अकसर ऐसा देखा गया है कि जो लोग बार-बार या कह ले कि ज्यादा चाय या कॉफी पीते है उनकी दांत में समस्या पैदा हो जाती है। यही कारण है कि लोग चाय या कॉफी पीने से पहले पानी पी लेते है ताकि इसका बुरा असर दांतों पर न पड़े। बताया जाता है कि कैफिन में टैनिन नामक एक केमिकल पाया जाता है जिससे हमारे दांत सड़ते है, ऐसे में जब कोई पहले ही पानी पी ले और फिर चाय या कॉफी पिए तो इससे दांतों पर कैटिन का असर कम हो जाता है और आपके दांत सड़ने से बच जाते है। 

यही नहीं जो लोग ज्यादा या बार-बार चाय या कॉफी पीते है तो इससे उनके सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। यही कारण है कि किसी भी कैफीन युक्त ड्रिंक लेने से पहले पानी पीने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा ज्यादा चाय या कॉफी से कई लोगों को अल्सर की भी समस्या होने की संभावना बढ़ जाती है। यही कारण है कि जानकार हर किसी को चाय या कॉफी पीने से पहले कम से कम एक गिलास पानी पीने की सलाह देते हैं। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सचायकॅाफी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब