लाइव न्यूज़ :

सोमवार को आते है सबसे ज्यादा हार्ट अटैक! अध्ययन में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, जानें कारण और बचने के उपाय

By आजाद खान | Updated: June 13, 2023 12:14 IST

जानकारों का कहना है कि सोमवार को ज्यादा दिल का दौरा पड़ने के पीछे लोगों की खराब लाइफस्टाइल और शराब का सेवन जिम्मेदार है।

Open in App
ठळक मुद्देहार्ट अटैक को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस खुलासे में यह पाया गया है कि सोमवार को सबसे ज्यादा हार्ट अटैक हुए हैं। जानकार इसके पीछे तनाव को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

Health News:  हाल में ही हुए एक अध्ययन में यह पाया गया है कि लोगों को हफ्ते के किसी अन्य दिन के मुकबाले सोमवार को ज्यादा हार्ट अटैक हुए हैं और इसके होने की संभावना भी इसी दिन ज्यादा पाई गई है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि आखिर सोमवार को ही क्यों दिल का दौरा इतना पड़ता है। लेकिन इसे लेकर अलग-अलग जानकारी भिन्न-भिन्न राय रखते हैं। 

कुछ जानकारों का मानना है कि लोगों को सोमवार को ही दिल का दौरा पड़ना का कारण तनावग्रस भी होना हो सकता है। यही नहीं कुछ जानकार लोगों के खराब लाइफस्टाइल और शराब के सेवन को भी इसका जिम्मेदार समझते है। 

क्या खुलासा हुआ है

यह अध्ययन बेलफास्ट हेल्थ एंड सोशल केयर ट्रस्ट और आयरलैंड में रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स द्वारा किया गया है। इस अध्ययन में साल 2013 से 2018 के बीच आयरलैंड में दिल का दौरा पड़ने वालों के डेटा का विश्लेषण किया गया है। इसमें 10,528 से अधिक रोगियों के डेटा को इस्तेमाल किया गया है। 

अध्ययन में यह पाया गया है कि सप्ताह के किसी अन्य दिन के मुकाबले सोमवार को लोगों को ज्यादा दिल का दौरा पड़ा है और लोगों में इसके इसी दिन पड़ने का जोखिम 13 फीसदी ज्यादा रहता है। शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि लोगों में गंभीर दिल का दौरा पड़ने का जोखिम जिसे एसटीईएमआई कहा जाता है सोमवार को 20 फीसदी ज्यादा पाया गया है। 

आखिर क्यों सोमवार को ही होता है ज्यादा हार्ट अटैक

हालांकि शोधकर्ताओं ने यह साफ नहीं किया है कि आखिर ऐसा क्यों होता है कि लोगों को सोमवार को ही दिल का दौरा पड़ता है। लेकिन इस अध्ययन के खुलासे पर उन्होंने कुछ अपनी राय दी है और उनका मानना है कि इसी दिन ज्यादा दिल का दौरा पड़ने का कारण है लोगों में तनाव का होना। उनके अनुसार,हफ्ते के पहले दिन लोग ज्यादा तनाव में होते है जिस कारण उन को हार्ट अटैक आ जाता है। 

इस अध्ययन के खुलासे पर जानकारों का एक और तर्क है कि इससे पहली वाली रात यानी रविवार को लोग ज्यादा अनहेल्दी खाना खाते है और जमकर शराब का भी सेवन करते है, जिस कारण यह हो सकता है उन्हें सोमवार को दिल का दौरा पड़ जाता है। ऐसे में इसके जोखिम को कम करने के लिए लोगों को पर्याप्त नींद लेना, स्वस्थ नाश्ता करना और कैफीन और शराब से परहेज करना चाहिए।  

टॅग्स :हार्ट अटैक (दिल का दौरा)आयरलैंडMental Health
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

क्रिकेट19 साल बाद बेलफास्ट में मैच खेलेगी टीम इंडिया?, आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को टी20 सीरीज?

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

क्रिकेट4 मैच में छोड़े 9 कैच, 20 देश में नंबर-2, आयरलैंड की टीम पहले पायदान पर, सूर्यकुमार यादव ने 12 गेंदबाजों का किया इस्तेमाल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब