लाइव न्यूज़ :

monkeypox: यौन अभिवृति के अलावा करीबी शारीरिक संपर्क से फैल सकता मंकीपॉक्स, एलजीबीटीक्यू समुदाय में डर, एम्स प्रोफेसर सोमेश गुप्ता ने क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 31, 2022 20:25 IST

monkeypox: पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुषों में बीमारी का पता चलने की खबरों के बीच मंकीपॉक्स के प्रकोप ने एलजीबीटीक्यू (लेस्बियन, गे, बायसेक्शुअल, ट्रांसजेंडर और क्वीर) समुदाय में भय पैदा कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यकर्ता हरीश अय्यर ने कहा कि मंकीपॉक्स सिर्फ एलजीबीटीक्यू समुदाय में नहीं फैलता है।ऐसा माना जाता था कि यह केवल समलैंगिकों में फैलता है। मंकीपॉक्स के मामले सामने आने का हवाला देते हुए हाल में एक स्वास्थ्य परामर्श जारी किया था।

monkeypox: स्वास्थ्य पेशेवरों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि मंकीपॉक्स यौन अभिवृति या नस्ल की परवाह किए बिना करीबी शारीरिक संपर्क से फैल सकता है और इसके प्रसार के लिए पूरे एलजीबीटीक्यू समुदाय को बलि का बकरा बनाना एड्स महामारी के दौरान की गई गलती की पुनरावृत्ति होगी।

पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुषों में बीमारी का पता चलने की खबरों के बीच मंकीपॉक्स के प्रकोप ने एलजीबीटीक्यू (लेस्बियन, गे, बायसेक्शुअल, ट्रांसजेंडर और क्वीर) समुदाय में भय पैदा कर दिया है। समान अधिकारों के लिए काम करने वाले कार्यकर्ता हरीश अय्यर ने कहा कि मंकीपॉक्स सिर्फ एलजीबीटीक्यू समुदाय में नहीं फैलता है।

अय्यर ने कहा, ‘‘यह (एलजीबीटीक्यू) समुदाय में तब हुआ, जब ‘प्राइड’ महीना चल रहा था और समुदाय में और भी कार्यक्रम हो रहे थे। यह हर किसी के शादी में जाने और फिर कोविड का शिकार होने जैसा ही एक प्रकरण है। इसलिए, आपको उन्हें अपराधी नहीं बल्कि पीड़ित के रूप में देखने की जरूरत है।’’

उन्होंने आगे कहा कि मंकीपॉक्स का प्रकोप पहले से ही समुदाय और उन लोगों के लिए झिझक का सबब बन रहा है, जिन्हें बुखार हो गया, ऐसे में वे जांच के लिए जाने से भी डरते हैं। अय्यर ने कहा, ‘‘एड्स को भी समलैंगिक-संबंधी विकार कहा जाता था क्योंकि ऐसा माना जाता था कि यह केवल समलैंगिकों में फैलता है। लेकिन अन्य लोगों के भी कई साथी हो सकते हैं।’’

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने समलैंगिकों और पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुषों में मंकीपॉक्स के मामले सामने आने का हवाला देते हुए हाल में एक स्वास्थ्य परामर्श जारी किया था। डब्ल्यूएचओ ने पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुषों से अपने साथियों की संख्या सीमित रखने का आग्रह किया था।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ अनमोल सिंह ने कहा कि एक जोखिम यह भी है कि लोग अब समुदाय से दूरी बनाना शुरू कर देंगे, जो उनमें अकेलेपन को बढ़ावा देगा। स्वास्थ्य पेशेवरों ने यह भी स्पष्ट किया कि मंकीपॉक्स, यौन अभिविन्यास या नस्ल की परवाह किए बिना करीबी शारीरिक संपर्क से फैल सकता है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में त्वचा विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ सोमेश गुप्ता ने कहा कि कोविड महामारी ने मुख्यधारा के मीडिया को स्वास्थ्य क्षेत्र में नवीनतम विकास पर रिपोर्ट करने के लिए प्रेरित किया है।

उन्होंने कहा, लेकिन, एक चिकित्सा पेशेवर की समझ के अभाव में यह सनसनी फैलाने का हथियार बन जाता है। गुप्ता ने कहा, ‘‘ ऐसा एक बार फिर हो रहा है, इस समय मंकीपॉक्स के मामले में, एक ऐसी बीमारी जो केवल यौन संबंधों से ही नहीं बल्कि साफ तौर पर त्वचा से त्वचा और त्वचा से कपड़े के करीबी संपर्क से भी फैलती है।’’ 

टॅग्स :मंकीपॉक्सदिल्लीएम्सवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम