लाइव न्यूज़ :

Monkeypox: न्यूयॉर्क में सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित, करीब डेढ़ लाख लोगों के चपेट में आने का खतरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 31, 2022 17:42 IST

Monkeypox:न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स और न्यूयॉर्क नगर स्वास्थ्य एवं मानसिक स्वास्थ्य विभाग (डीओएचएमएच) के आयुक्त अश्विन वासन ने मंकीपॉक्स के प्रकोप की वजह से बीमारी को शनिवार को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपतकाल घोषित किया।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों को सुरक्षित रखने के लिए टीकों और उपचार तक पहुंच का विस्तार किया है।डीओएचएमएच न्यूयॉर्क नगर स्वास्थ्य संहिता के तहत आपातकालीन आदेश जारी करेगा।न्यूयॉर्क के करीब डेढ़ लाख लोगों के मंकीपॉक्स की चपेट में आने का खतरा है।

न्यूयॉर्कः अमेरिका के न्यूयॉर्क में मंकीपॉक्स को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया गया है और बीमारी के प्रकोप का केंद्र है। न्यूयॉर्क के करीब डेढ़ लाख लोगों के इसके चपेट में आने का खतरा है।

 

न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स और न्यूयॉर्क नगर स्वास्थ्य एवं मानसिक स्वास्थ्य विभाग (डीओएचएमएच) के आयुक्त अश्विन वासन ने मंकीपॉक्स के प्रकोप की वजह से बीमारी को शनिवार को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपतकाल घोषित किया। अधिकारियों ने कहा, “ बीते कुछ हफ्तों के दौरान हमने तेज़ी से कार्रवाई की है और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए टीकों और उपचार तक पहुंच का विस्तार किया है।”

तत्काल प्रभाव से लागू की गई घोषणा के बाद डीओएचएमएच न्यूयॉर्क नगर स्वास्थ्य संहिता के तहत आपातकालीन आदेश जारी करेगा और संहिता के प्रावधानों में संशोधन कर सकता है ताकि बीमारी के फैलाव को धीमा करने में मदद मिल सके। अधिकारियों ने कहा कि न्यूयॉर्क नगर बीमारी का केंद्र है और न्यूयॉर्क के करीब डेढ़ लाख लोगों के मंकीपॉक्स की चपेट में आने का खतरा है।

उन्होंने कहा, “ हम अपने संघीय साझेदारों के साथ काम करना जारी रखेंगे ताकि टीका उपलब्ध होते ही उसकी ज्यादा से ज्यादा खुराकें हासिल कर सकें।” उन्होंने कहा कि इस प्रकोप से तात्कालिकता से राष्ट्रीय स्तर पर और दुनियाभर में निपटा जाना चाहिए।

मंकीपॉक्स नहीं, चिकनपॉक्स है: मंत्री

 कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के.सुधाकर ने रविवार को कहा कि इथियोपिया के नागरिक जिसके यहां मंकीपॉक्स से संक्रमित होने का संदेह किया जा रहा था, वह चिकनपॉक्स से पीड़ित पाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रभावित देशों से आने वाले सभी यात्रियों की आगमन पर जांच की जा रही है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ इथियोपिया से इस माह की शुरुआत में आए एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स से जुड़े लक्षण दिखाई देने के बाद उसकी जांच की गई। उसकी जांच की रिपोर्ट आ गई है जिसमें उसके चिकनपॉक्स से पीड़ित होने की बात सामने आई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रभावित देशों से बेंगलुरु अथवा मेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने वाले सभी ऐसे यात्री जिसमें संक्रमण के लक्षण हैं, उनकी जांच की जा रही है....।’’ लक्षण दिखाई देने के बाद से ही इथियोपिया के नागरिक को एक निजी अस्पताल में अलग वार्ड में रखा गया है। 

टॅग्स :New York Cityअमेरिकावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनWho-World-Health-Organization
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम