लाइव न्यूज़ :

monkeypox: मंकीपॉक्स के पहले दो मामलों में वायरस के ए.2 स्वरूप से संक्रमण का पता चला, आईसीएमआर रिपोर्ट में खुलासा, नौ मामले सामने आए

By भाषा | Updated: August 7, 2022 21:58 IST

monkeypox: आईसीएमआर के तहत एनआईवी द्वारा किए गए अध्ययन में कहा गया है, ‘‘मामलों 1 और 2 के त्वचा के घावों से प्राप्त पूर्ण जीनोम अनुक्रमण ने एमपीएक्सवी_यूएस_2022_एफएल001 पश्चिम अफ्रीकी क्लैड के साथ क्रमशः 99.91 और 99.96 प्रतिशत की समानता दिखाई।

Open in App
ठळक मुद्देमंकीपॉक्स वायरस के स्वरूप ए.2 से संक्रमित थे।एचएमपीएक्सवी-1ए क्लैड 3 (पश्चिमी अफ्रीकी क्लैड) के वंश से संबंधित है।बुखार, मांसपेशियों में दर्द और चकत्ते पड़ने की शिकायत की थी। जननांग में घाव हुआ था।

monkeypox: भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के एक संस्थान द्वारा भारत के पहले दो मंकीपॉक्स मामलों के विश्लेषण से पता चला है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से लौटे दोनों लोग वायरस के ए.2 स्वरूप से संक्रमित थे।

राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) की एक वरिष्ठ वैज्ञानिक और अध्ययन की प्रमुख लेखक डॉ. प्रज्ञा यादव ने कहा कि ए.2 स्वरूप, जिसका पिछले साल अमेरिका में पता चला था, को प्रमुख समूहों से नहीं जोड़ा गया है। वर्तमान प्रकोप मंकीपॉक्स वायरस के बी.1 स्वरूप के कारण है। भारत में अब तक मंकीपॉक्स के नौ मामले सामने आए हैं और एक की मौत हो चुकी है।

संयुक्त अरब अमीरात से लौटे लोगों ने बुखार, मांसपेशियों में दर्द और चकत्ते पड़ने की शिकायत की थी। उनके जननांग में भी घाव हुआ था। विश्लेषण से पता चला कि दो मंकीपाक्स वायरस स्वरूप ए.2 से संक्रमित थे, जो एचएमपीएक्सवी-1ए क्लैड 3 के वंश से संबंधित है।

आईसीएमआर के तहत एनआईवी द्वारा किए गए अध्ययन में कहा गया है, ‘‘मामलों 1 और 2 के त्वचा के घावों से प्राप्त पूर्ण जीनोम अनुक्रमण ने एमपीएक्सवी_यूएस_2022_एफएल001 पश्चिम अफ्रीकी क्लैड के साथ क्रमशः 99.91 और 99.96 प्रतिशत की समानता दिखाई। दोनों मंकीपॉक्स वायरस के स्वरूप ए.2 से संक्रमित थे, जो एचएमपीएक्सवी-1ए क्लैड 3 (पश्चिमी अफ्रीकी क्लैड) के वंश से संबंधित है।’’

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 23 जुलाई को कई देशों में सभी छह क्षेत्रों में वैश्विक प्रकोप को देखते हुए मंकीपॉक्स को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल स्थिति घोषित किया था। अध्ययन में उन दोनों मामलों के विवरण का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात से लौटे 35 वर्षीय पुरुष और 31 वर्षीय पुरुष मंकीपाक्स से संक्रमित पाए गए थे।

अध्ययन में पहले मामले के इतिहास के बारे में बताया गया कि 35 वर्षीय पुरुष को पांच जुलाई 2022 को निम्न-श्रेणी का बुखार और मांसपेशियों में दर्द हुआ। उसके अगले दिन उसके मौखिक गुहा और होंठों में कई चकत्ते पड़ने लगे। उसके जननांग में भी घाव हुआ था।

अध्ययन में कहा गया है, ‘‘एक अन्य मामले में, संयुक्त अरब अमीरात से आये एक व्यक्ति ने 12 जुलाई, 2022 को अपने गृहनगर केरल की यात्रा की। वह मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया।’’ एकतीस वर्षीय व्यक्ति को आठ जुलाई को जननांग में सूजन हो गई थी। उन्होंने जुलाई में दुबई से अपने गृहनगर केरल की यात्रा की थी। 

टॅग्स :मंकीपॉक्सवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनHealth Departmentदिल्लीकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम