लाइव न्यूज़ :

मोबाइल, लैपटॉप और टीवी से केवल आंख ही नहीं बल्कि स्किन पर भी पड़ सकता है बुरा असर! जानें डिजिटल स्क्रीन के नुकसान और इससे बचने के उपाय

By आजाद खान | Updated: May 21, 2023 13:14 IST

जानकारों की माने तो मोबाइल, लैपटॉप और टीवी के स्क्रीने से एक लाइट निकलती है जिससे आपके स्किन भी डैमेज हो सकते है। ऐसे में ये डिजिटल स्क्रीन से बचने की सलाह देते है।

Open in App
ठळक मुद्देमोबाइल, लैपटॉप और टीवी के कारण आपके स्किन पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इसके कारण केवल आपकी आंखे ही नहीं बल्कि आपका स्किन भी नुकसान हो सकता है। जानकारों ने डिजिटल स्क्रीन से होने वाले हानि के बारे में अगाह किया है।

Health Tips in Hindi: आमतौर पर आप लोगों से यह कहते हुए सुने होंगे कि मोबाइल फोन, टैबलेट और एलईडी टीवी सहित तमाम स्मार्ट स्क्रीन से हमारे आंखों को खतरा होता है और इससे जितना हो सके उतना इससे बचना चाहिए। लेकिन क्या कभी आप ने यह सुना है कि इससे आपके स्किन पर भी असर पड़ सकता है। जानकार कहते है कि इन स्क्रीन से निकलने वाली रौशनी से हमारे स्किन खराब हो सकते है। 

ऐसे में एक स्क्रीन किस तरीके से हमारे स्किन के लिए हानिकारक होती है, आइए जान लेते है। यही नहीं हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे स्क्रीन से अपने स्किन को हम कैसे बचाएं। आइए एक-एक करके इसे हम जान लेते है। 

किस तरीके से स्क्रीन हमारे स्किन को पहुंचाते है नुकसान

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, मोबाइल फोन, टैबलेट और एलईडी टीवी सहित तमाम स्मार्ट स्क्रीन हमारे आंख के साथ हमारे स्किन के लिए हानिकारक है। उनके अनुसार, इससे निकलने वाली ब्लू लाइट हमारे शरीर पर बुरा असर डालते है जिससे हमें कई तरह की परेशानी हो सकती है। जानकार कहते है कि ये सभी स्क्रीन हार्मफुल रेडिएशन छोड़ते हैं जिससे हमारा स्किन खराब होता है और इस कारण हमारे त्वचा पर एलर्जी, जलन और रेडनेस जैसी समस्या होती है। 

यही नहीं इन लाइट्स के कारण लोग समय से पहले बूढ़े भी दिखने लगते है। एस स्टडी के अनुसार, इस तरह की समस्या भारतीय में ज्यादा पाई गई है क्योंकि ये चीनियों और अमेरिकियों से ज्यादा स्क्रीन के सामने अपना समय बीताते है। यही नहीं कुछ और स्टडी में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि करीब एक घंटे स्मार्ट फोन के संपर्क में रहने से आप में स्किन से जुड़ी कई समस्याएं भी हो सकती है। 

ऐसे करें इससे बचाव

डिजिटल स्क्रीन के बुरे प्रभाव से बचने के कई उपाय है। ऐसे में आइए इन उपायों को एक-एक करके देख लेते है। जानकार कहते है कि डिजिटल स्क्रीन से अपनी आंख और स्किन को बचाना काफी आसान है। उनके अनुसार, डिजिटल स्क्रीन का जितना हो सके उतना कम इस्तेमाल करें और कुछ देर-देर बाद गैप लिया करें। यही नहीं डिजिटल स्क्रीन को एक टक देखने को लेकर भी मना किया जाता है। 

यही नहीं जो लोग ज्यादा देर तक इस तरीके के स्क्रीन पर अपना समय बीताते है उन्हें सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ये उन्हें दोहरी सुरक्षा प्रदान कर सकता है। इसके अलावा किसी भी डिजिटल उपकरण का इस्तेमाल नाइट मोड या डार्क मोड में इस्तेमाल किया करें। इससे आंख और स्किन दोनों को राहत मिलेगी। इन सब के साथ आप स्क्रीन प्रोटेक्टर का भी यूज कर सकते है। इससे भी आपको काफी फायदा मिलेगा। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :स्किन केयरहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब