लाइव न्यूज़ :

क्या नींद आने के बाद भी आप देर रात तक जगते है और करते है टाइम पास तो हो जाए सावधान, जानिए क्या है ये बीमारी और कितनी खतरनाक है?

By आजाद खान | Updated: June 15, 2022 14:01 IST

जानकारों की माने तो जो लोग मेट्रो सिटीज में शिफ्ट वाली जॉब करते है, उनमें प्रोक्रैस्टिनेशन सिंड्रोम ज्यादा पाई जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देनींद को सेहत का खजाना माना जाता है। अगर किसी को नींद नहीं आए तो उसे कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती है। इस तरह के आदत से आपको बचना होगा।

Youngsters Procrastination Syndrome: खराब लाइफस्टाइल और वर्क कल्चर के कारण अकसर हम रात में देर तक सोते है। रात में देर तक जगना सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। देर रात में सोने के पीछे कई कारण हो सकते है। यह आदत उन लोगों में ज्यादा देखा गया है जो मेट्रो सिटीज में शिफ्ट वाली जॉब करते है। रात में देर तक सोने के कारण लोगों को तनाव, नींद का न आना और मोटापे जैसी बीमारियों का शिकार हो रहे है। इस परेशानी को प्रोक्रैस्टिनेशन सिंड्रोम कहते है। ऐसे में आइए जानते है कि क्या है यह प्रोक्रैस्टिनेशन सिंड्रोम और इससे शरीर पर क्या नुकसान होता है। 

क्या है प्रोक्रैस्टिनेशन सिंड्रोम? (What is a Youngsters Procrastination Syndrome)

जानकारों की माने तो प्रोक्रैस्टिनेशन सिंड्रोम एक ऐसी मनोस्थिति है जिसमें लोग अपनी नींद को रोकते है। अकसर ऐसा देखा गया है कि लोगों को नींद आने के बावजूद भी वह सोते नहीं है और कुछ न कुछ करके जगे रहते है। इस तरह के लोग कुछ खाकर, मूवी देख कर या किसी और काम को करते हुए अपना टाइम पास करते है और अपनी नींद को आने से रोकते है। इस मनोस्थिति को प्रोक्रैस्टिनेशन सिंड्रोम कहते है। डॉक्टरों का कहना है कि जब कोई लंबे समय से इस तरह की आदत रखता है तो वह चाह कर भी समय पर सो नहीं पाता है। 

प्रोक्रैस्टिनेशन सिंड्रोम के नुकसान (Youngsters Procrastination Syndrome Problems)

आपको बता दें कि अगर आप में देर रात तक सोने की आदत जन्म ले लेती है तो इससे आपके सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इस सिंड्रोम के कारण आपके शरीर को बहुत नुकसान हो सकता है।  इससे होने वाले नुकसान नीचे बताए गए है। 

---इस सिंड्रोम में आपको नींद नहीं आती है।---इसके कारण आपको मोटापा भी हो सकता है। ---जानकार इन लोगों में तनाव भी होने की बात करते है। ---नींद को रोकने के कारण आपके काम करने की क्षमता पर भी असर पड़ता है। ---इससे गंभीर बीमारी जैसे हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट का भी खतरा बना रहता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब