लाइव न्यूज़ :

ज्यादा देर तक नहीं रगड़े दांत वरना हो सकती है आपको ओरल हेल्थ की समस्या, यहां जानें क्या है ब्रश करने का सही तरीका

By आजाद खान | Updated: November 21, 2022 18:12 IST

एक्सपर्ट्स की माने तो अगर सही से दांतों का ख्याल न रखा गया तो इससे दांतों में गंभीर समस्या पैदा हो सकती है और इससे आपके मसूदों पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देकिसी के लिए भी दांत की समस्या काफी गंभीर समस्या है। अगर सही से ब्रश किया जाए तो दांत के अधिकतर समस्या को दूर किया जा सकता है। जानकार दिन में दो बार चार मिनट तक ब्रश करने की सलाह देते है।

Oral Health: अच्छी और सुंदर दांत हर किसी की पहचान होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि दांत ही एक ऐसी चीज है जिससे आपका लुक बढ़ता है और आपकी खूबसूरती में निखार आता है। लेकिन कई लोग ऐसे भी है जिनका दांत सही नहीं होता है जिससे उनके लुक पर भी असर पड़ता है। 

कई बार ऐसा देखा गया है कि कई लोगों के दांत सही नहीं होते है, या तो उनके दांत पीले होते है या वे गंदे होते है। ऐसे हम सब को बहुत ही जरूरी है कि हम अपने दांत का ख्याल रखें और इसके साफ-सफाई पर भी जोर दें। हर किसी को अपने ओरल हेल्थ पर ध्यान रखना बहुत ही जरूरी हो जाता है। 

ऐसे में आइए जानते है कि हम अपने दांत को कैसे साफ और सुरक्षित रख सकते है। यही नहीं हमें कौन सा ब्रश और कौन सी टूथपेस्ट इस्तेमाल करना चाहिए, इसकी भी जानकारी लेंगे। आइए जान लेते है। 

दिन में हर रोज 2 बार 4 मिनट तक करें ब्रश

जानकारों की माने तो हमें हर रोज दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए। वहीं अगर बात करें टाइम का तो हमें हर रोज चार मिनट तक ब्रश करना चाहिए। हमारे दांत और मसूड़े काफी सॉफ्ट होते है, ऐसे में हमें सॉफ्ट ब्रश ही इस्तेमाल करना चाहिए ताकि हमारे दांत के साथ हमारे मसूड़ों को कोई नुकसान नहीं पहुंचे। 

अगर आप इस रूटीन को फॉलो करते है तो आपके दांत साफ, मतजूब और बीमारियों से मुक्त होंगे। इसके कारण आप कई और बीमारियों से भी बच सकते है जैसे ओरल कैंसर, मसूड़ों के बीमारी आदि। 

ऐसा टूथपेस्ट का करें इस्तेमाल

एक्सपर्ट्स का मानना है कि हमें सही फ्लोराइड की मात्रा वाले टूथपेस्ट ही इस्तेाल करना चाहिए। ऐसे में अगर बड़े इस्तेमाल करते है तो उन्हें 1350 पीपीएम फ्लोराइड वाले टूथपेस्ट और छह साल से कम उम्र वाले बच्चों के लिए एक हजार पीपीएम फ्लोराइड वाले टूथपेस्ट ही देना चाहिए। 

डॉक्टरों का यह भी कहना है कि तीन से छह साल के बच्चों को एक थोड़ी सी एक मट र बराबर टूथपेस्ट देना चाहिए। वहीं डॉक्टरों का यह भी कहना है कि एसिडिक फूड या ड्रिंक का सेवन के तुरन्त बाद ब्रश न करें, ऐसा करने से आपके दांत खराब भी हो सकते है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब