लाइव न्यूज़ :

Kerala Bird flu: कोझिकोड सरकारी मुर्गी पालन केंद्र पर बर्ड फ्लू का कहर, 1800 मुर्गियों की मौत, राहत तेज

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 12, 2023 16:26 IST

Kerala Bird flu: केरल के कोझिकोड जिले में एक सरकारी मुर्गी पालन केन्द्र में बर्ड फ्लू फैलने की वजह से, कम से कम 1,800 मुर्गियों की संक्रमण से मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देजिला पंचायत द्वारा संचालित स्थानीय फार्म में पोल्ट्री के बीच एच5एन1 स्वरूप की मौजूदगी का पता चला है। पशुपालन मंत्री जे चिंचू रानी ने केंद्र के दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल के अनुरूप रोकथाम के उपाय करने के निर्देश दिए हैं।मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया है मुर्गी पालन केन्द्र में 5000 से अधिक मुर्गियां थीं।

कोझिकोडः केरल में फिर से बर्ड फ्लू का असर देखने को मिल रहा है। कोझिकोड जिले में एक सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू फैलने के बाद संक्रमण के कारण कम से कम 1800 मुर्गियों की मौत हो गई। जिला पंचायत द्वारा संचालित स्थानीय फार्म में पोल्ट्री के बीच एच5एन1 स्वरूप की मौजूदगी का पता चला है। 

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू के वायरस के एच5एन1 स्वरूप की मौजूदगी उस मुर्गी पालन केन्द्र की मुर्गियों में पाई गई जिसका संचालन जिला पंचायत करता है। अधिकारी ने बताया कि केरल की पशुपालन मंत्री जे चिंचू रानी ने इस संबंध में केंद्र के दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल के अनुरूप रोकथाम के उपाय करने के निर्देश दिए हैं।

सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि प्रारंभिक जांच में बर्ड फ्लू फैलने के संकेत हैं। नमूनों को सटीक जांच के लिए मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया है मुर्गी पालन केन्द्र में 5000 से अधिक मुर्गियां थीं।

उनमें से अब तक संक्रमण के चलते 1800 मुर्गियों की मौत हो चुकी है। बयान के अनुसार, जिला अधिकारियों के तत्वावधान में विभिन्न सरकारी विभागों के समन्वय के साथ मुर्गियों को मारा जाएगा तथा बीमारी की रोकथाम के लिए अन्य प्रयास किए जाएंगे।

टॅग्स :बर्ड फ्लूकेरलमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत