लाइव न्यूज़ :

HIV पीड़ित महिला झील में कूदकर मरी, डर से ग्रामीणों ने खाली कराई झील, क्या इस पानी से एड्स हो सकता है?

By उस्मान | Updated: December 6, 2018 13:38 IST

पांच दिन पहले ही दुनियाभर में वोल्ड एड्स डे मनाया गया और लोगों को विभिन्न माध्यमों से एड्स के प्रति जानकारी दी गई। भारत में आए दिनों टीवी, अखबार और सोशल मीडिया पर विज्ञापनों के जरिए इस बीमारी को लेकर जानकारी दी जाती है। दुखद यह है कि इन सबके बावजूद लोगों में अभी भी एचआईवी को लेकर अज्ञानता है।

Open in App

हर साल 1 दिसंबर को वर्ल्ड एड्स दिवस मनाया जाता है जिसका उद्देश्य लोगों को खतरनाक बीमारी एचआईवी/एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करना है। पांच दिन पहले ही दुनियाभर में यह दिवस मनाया गया और लोगों को विभिन्न माध्यमों से एड्स के प्रति जानकारी दी गई। भारत में सिर्फ वर्ल्ड एड्स डे पर नहीं बल्कि आए दिनों टीवी, अखबार और सोशल मीडिया पर विज्ञापनों के जरिए इस बीमारी को लेकर जानकारी दी जाती है और सरकार बड़े पैमाने पर कई बड़े कार्यक्रम भी चालाए जा रहे हैं। 

दुखद यह है कि इन सबके बावजूद लोगों में अभी भी एचआईवी को लेकर अज्ञानता है। इसका ताजा उदाहरण कर्नाटक के हुबली जिले में देखने को मिला। जहां एक झील में एचआईवी संक्रमित महिला के आत्महत्या करने के बाद गांव के लोग उसे खाली करने में जुटे हैं। हुबली जिले के एक गांव में एचआईवी संक्रमित महिला ने एक हफ्ते पहले झील में कूद कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद गांववाले पाइप लगाकर उस झील का पानी निकालने में जुटे हुए हैं। लोगों को डर है कि पानी के इस्तेमाल से उनमें एचआईवी/एड्स का संक्रमण फैल जाएगा। लेकिन सवाल यह है कि क्या ऐसा संभव है? 

झील के पानी से किसी भी कीमत पर नहीं फैल सकता एचआईवी वायरसइस संबंध में हमने एड्स हेल्पलाइन नंबर 1097 पर कॉल किया और इस सवाल का जवाब मांगा। एड्स हेल्पलाइन के अनुसार, इस मामले में झील के पानी के जरिए किसी दूसरे व्यक्ति में एचआईवी वायरस फैलने का कोई सवाल ही नहीं है। इसके कई कारण हैं। पहला, एचआईवी का वायरस पानी के अंदर चंद सेकंड में मर जाता है। दूसरा एचआईवी का वायरस पानी के जरिए किसी व्यक्ति में नहीं जा सकता है। 

तीसरा, अगर उस महिला को झील में कूदते समय रक्तस्राव भी हुआ होगा, तो भी एचआईवी वायरस पानी में कुछ सेकंड के भीतर खत्म हो गया होगा। चौथा, एचआईवी वायरस सिर्फ खून से खून, एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन संपर्क बनाने, एचआईवी पीड़ित गर्भवती महिला से बच्चे को और संक्रमित व्यक्ति के लिए इस्तेमाल की गई सीरिंज से फैलता है। 

टॅग्स :एड्सकर्नाटकहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार