लाइव न्यूज़ :

झारखंड: पलामू के पाटन में टीकाकरण के बाद 3 बच्चों की मौत, 6 की हालत गंभीर

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: April 9, 2018 10:37 IST

इन बच्चों को डीपीटी, खसरा और जापानी इनसेफलाइटिस का टीका लगाया गया था।

Open in App

रांची, 9 अप्रैल। झारखंड के पलामू में जिले में वैक्सीनेशन के चलते तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना पाटन इलाके के लोइंगा गांव की है जहां अस्पताल में इलाज के दौरान टीका लगाने के बाद एक के बाद एक सिलसिलेवार तरीके से तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि अन्य 6 की हालत गंभीर है। इनमें से चार बच्चों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि अन्य दो को रिम्स रेफर किया गया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते शनिवार इन बच्चों को डीपीटी, खसरा और जापानी इनसेफलाइटिस का टीका लगाया गया था। घटना के बाद सिविल सर्जन के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम गांव में कैंप कर रही है। जहां वैक्सीन और शृंखला गृह को सील कर दिया गया है। मारे गए बच्चों का तीन सदस्यीय टीम ने पोस्टमार्टम किया है। फिलहाल उनकी विसरा रिपोर्ट सुरक्षित रख ली गई है।परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि टीकाकरण के बाद बच्चों की मौत हो गई। वहीं प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा है। इस मामले में अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि, 'मामला शुरूआती दौर में है, जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि बच्चों की मौत कैसे हुई। 

वहीं विधायक राधाकिशोर ने कहा है कि हम मामले की जांच कर रहे हैं सरकार ने प्रत्येक पीड़ित परिवार को एक-एक लाख रुपये की मुआवाज राशि देने की घोषणा की है।  

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

स्वास्थ्य अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?