छोटे बच्चों को काजल लगाना कितना सही है! जानें क्या कहते है एक्सपर्ट्स
By आजाद खान | Updated: July 24, 2023 14:02 IST2023-07-24T13:55:06+5:302023-07-24T14:02:15+5:30
जानकारों की अगर माने तो काजल से बच्चों को कई तरह की समस्या हो सकती है। इससे उनकी आंखों में इन्फेक्शन, दर्द, जलन, खुजली, लालिमा और इससे जुड़ी कई और परेशानियां भी हो सकती है।

फोटो सोर्स: Wiki Media Commons -(https://commons.wikimedia.org/wiki/File:My_cutie_niece.jpg)
Health News: भारत में छोटे बच्चों को काजल लगाने की पुरानी परंपरा है। अकसर ऐसा देखा गया है कि महिलाएं छोटे-छोटे बच्चों को मोटे-मोटे काजल लगाया करती है। उनका मानना है कि ऐसा करने से
बच्चों को बुरी नजर नहीं लगती है। लेकिन क्या आप जानते है कि इस तरीके से बच्चों को काजल लगाना सही नहीं है और इससे उनकी आंखों के सेहत पर असर पड़ सकता है।
ऐसे में आज के इस लेख में आइए जानते है कि आखिर क्यों बच्चों की आंखों में काजल नहीं लगाना चाहिए। यही नहीं आज के इस लेख में इसके नुकसान को लेकर भी चर्चा करेंगे। तो आइए एक-एक करके इसे जान लेते है।
बच्चों को काजल क्यों नहीं लगाना चाहिए?
जानकारों की अगर माने तो बच्चों को किसी किस्म का काजल नहीं लगाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि काजल को बनाने के लिए भारी मात्रा में लीड का इस्तेमाल होता है जो आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे बच्चों के किडनी, बोन मैरो, ब्रेन सहित शरीर के कई अंगों पर भी असर पड़ सकता है। यही नहीं इससे ब्लड में लीड का लेवल भी बढ़ने की आशंका रहती है जिससे कोमा में भी जाने का खतरा बना रहता है।
इससे कुछ बच्चों को एलर्जी भी हो सकती है और कुछ बच्चों में इस कारण इन्फेक्शन का भी खतरा बढ़ सकता है। यही कारण है कि लोगों को बाजार में मिलने वाले काजल के इस्तेमाल से बचना चाहिए।
क्या घर में बनाया हुआ काजल है सेफ
एक्सपर्ट्स की अगर माने तो काजल चाहे बाजार से लिया हो या फिर घर में बनाया हो, इसका यूज नहीं करना चाहिए। उनके अनुसार, किसी किस्म के काजल से बच्चों की आंखों में कोई फायदा नहीं होता है बल्कि इससे उनकी आंखों पर बुरा असर ही पड़ता है।
जानकारों का कहना है कि बच्चों को किसी किस्म के काजल लगाने से उन्हें इन्फेक्शन, दर्द, जलन, खुजली, लालिमा और कई और परेशानियां भी हो सकती है। यही कारण है कि लोगों को काजल के यूज से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इस आलेख में बताए गए तरीकों, सुझावों और विधियों का उपयोग करने से पहले कृपया एक चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।)