लाइव न्यूज़ :

क्या वाकई 'ब्रेन कैंसर' से पीड़ित हैं इरफान खान? जानिए इस जानलेवा रोग के कारण और लक्षण

By उस्मान | Updated: March 7, 2018 11:29 IST

Irrfan khan Brain Cancer Rumors:अगर ऐसा है, तो यकीनन यह बॉलीवुड और उनके चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर है।

Open in App

अभिनेता इरफान खान इन दिनों चर्चा का विषय बना हुए हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि उन्हें एक 'दुर्लभ बीमारी' हो गई है। उन्होंने अपने चाहने वालों से वादा किया कि जैसे ही बीमारी के बारे में और जानकारी मिलती है वो बताएंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया कि इरफान खान को ब्रेन कैंसर हुआ है और वह कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें बोलने में परेशानी हो रही थी जिसके बाद परिवार के लोग अस्पताल ले आए। वहां डॉक्टरों ने ब्रेन कैंसर होने की बात कही है। ब्रेन कैंसर की बात सामने आने के बाद इरफान खान के चाहने वाले सदमें में हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या इरफान वाकई ब्रेन कैंसर से जूझ रहे हैं? अगर ऐसा है, तो यकीनन यह बॉलीवुड और उनके चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर है। खैर, सच क्या है, यह तो इरफान खुद ही सामने लाएंगे लेकिन तब तक उनके चाहने वाले परेशान जरूर रहेंगे। ब्रेन कैंसर को लेकर हमने दिल्ली स्थित मेट्रो कैंसर हॉस्पिटल में कैंसर एक्सपर्ट डॉक्टर आर के चौधरी से बात की है। ववो आपको ब्रेन कैंसर के कारण और उसके लक्षण बता रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- लोगों को क्या करना चाहिए, जिससे कैंसर की पहले ही स्टेज में पहचान हो सके?

ब्रेन शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। दिमाग का सही तरीके से ध्यान नहीं रखने से इसका सीधा असर हमारे दिमाग की सेल्स पर पड़ता है। क्योंकि जब दिमाग सही ढंग से काम नहीं करता, तो सेल्स नष्ट होने लगती हैं जिससे ब्रेन कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी होने का खतरा हो सकता है। इतना ही नहीं आपके दिमाग के काम करने कि गति भी प्रभावित होती है। समय रहते यदि इसका उचित इलाज नहीं कराया गया, तो यह जानलेवा साबित होता है। यही कारण है डॉक्टर लोगों को यह सलाह देते हैं कि दिमाग को आराम देना चाहिए।

काम के बोझ के चलते सिरदर्द होना आम समस्या है। लोग इसे सामान्य समझकर पेन किलर ले लेते हैं। क्या आप जानते हैं कि बार-बार सिरदर्द होना ब्रेन ट्यूमर  प्रमुख लक्षण भी हो सकता है? इसकी अनदेखी करने से अंदर ही अंदर यह रोग गंभीर हो सकता है। ब्रेन कैंसर तेजी से फैलता है। यह दिमाग के एक भाग से दूसरे भाग तक जल्दी से फैल जाता है। जिस वजह से इसका पता लगाना मुश्किल हो जाता है।

ब्रेन कैंसर के लक्षण

ब्रेन कैंसर के कई लक्षण हैं, इसलिए जब भी आपको इसके सही लक्षणों की जानकारी मिले तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। सामान्य रूप में अधिक पाएं जाने वाले लक्षण कुछ इस प्रकार हैं। 

1) सिर में दर्द होना2) शरीर में कमजोरी3) चलने में कठिनाई4) दौरे पड़ना5) मानसिक स्थिति में बदलाव, एकाग्रता, याददाश्त, ध्यान, या सतर्कता में परिवर्तन6) मतली, बार-बार उल्टी आना।7) सही तरीके से दिखाई न देना।8) बोलने में परेशानी

यह भी पढ़ें- ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर से बचना है तो इन 3 बातों का रखें ध्यान

ब्रेन कैंसर के कारण

1) धूम्रपान करना2) जेनेटिक कारक 3) शरीर में पर्यावरण के विषैले तत्वों का जमा होना4) हेड रेडिएशन5) एचआईवी संक्रमण। 

जानें माने ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने ऐसी इस खबरों को फर्जी बताया है। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट किया, 'यद्यपि इरफान खान अस्वस्थ हैं। लेकिन उनके बारे में दुर्भावनाभरी बातें फैलाई जा रही हैं। हर घंटे उनकी हालत की जानकारी दी जा रही है। भगवान की कृपा से वो इस वक्त दिल्ली में हैं और यही एक सच्चाई है।'

इरफान ने दो दिन पहले अपनी बीमारी के बारे में एक ट्वीट किया था। बीमारी का नाम बताए बिना उन्होंने लिखा, 'दोस्तों, कभी-कभी आप ऐसे झटके के साथ उठते हैं कि लगता है जिंदगी ने आपको हिला दिया है। बीते 15 दिनों में मेरी जिंदगी एक सस्पेंस स्टोरी रही है। मुझे नहीं पता था कि दुर्लभ कहानियों की खोज में मुझे दुर्लभ बीमारी का पता चल जाएगा। मैंने कभी हार नहीं मानी है। हमेशा अपनी पसंद के लिए लड़ता आया हूं और आगे भी ऐसा ही करता रहूंगा। मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं। में बेहतर तरीका निकालूंगा तब तक आप खुद से कुछ अंदाजा मत लगाइएगा क्योंकि खुद अपनी कहानी शेयर करूंगा। बस मेरे लिए दुआ करते रहिए।'

 

(फोटो- सोशल मीडिया, पिक्साबे) 

टॅग्स :इरफ़ान खानकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

क्रिकेटWATCH: रिंकू सिंह के पिता का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया, क्रिकेटर बेटे ने पिता की अर्थी को दिया कंधा

स्वास्थ्यकैंसर जैसी बीमारियों का सस्ता होना ही चाहिए इलाज

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में हर दिन 38 नए कैंसर?, डाक्टर बोले-उपाय नहीं किए गए तो स्थिति भयानक होने का खतरा?

स्वास्थ्यमहिलाओं के लिए सुलभ कैंसर स्क्रीनिंग और जन-जागरूकता पर विशेष जोर, विश्व कैंसर दिवस पर दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में CAPS कार्यक्रम का शुभारंभ

स्वास्थ्य अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास