लाइव न्यूज़ :

International Yoga Day 2023: पीएम मोदी के नेतृत्व में 21 जून को दुनिया के 180 देश के लोग होंगे शामिल, समारोह में कम से कम 25 करोड़ लोग हिस्सा लेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 19, 2023 20:42 IST

International Yoga Day 2023: योग उत्सव में राजनयिकों, कलाकारों, शिक्षाविदों और उद्यमियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के हिस्सा लेने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया था।विश्व में मोदी नीत सरकार की सफलता और दुनिया में भारत की साख को बढ़ाने में मददगार रहा।भारत सरकार संयुक्त राष्ट्र में 21 जून को योग दिवस समारोह को सफल बनाने में जुटी हुई है।

International Yoga Day 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में दुनिया के 180 देशों के लोगों के शामिल होने की संभावना है। सूत्रों ने शनिवार को बताया कि उत्सव में राजनयिकों, कलाकारों, शिक्षाविदों और उद्यमियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के हिस्सा लेने की संभावना है।

संयुक्त राष्ट्र ने प्रधानमंत्री मोदी के पहले कार्यकाल के पहले वर्ष 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया था। यह विश्व में मोदी नीत सरकार की सफलता और दुनिया में भारत की साख को बढ़ाने में मददगार रहा। भारत सरकार संयुक्त राष्ट्र में 21 जून को योग दिवस समारोह को सफल बनाने में जुटी हुई है।

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि 180 देशों से ज्यादा के लोग इस समारोह में हिस्सा लेंगे और समाज के विभिन्न हिस्सों का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनमें राजनयिक, नेता, कलाकार, सांस्कृतिक क्षेत्र की विभिन्न हस्तियां, शिक्षाविद और उद्यमी हिस्सा लेंगे। मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के उत्तरी उद्यान में सुबह आठ से नौ बजे के बीच नौवीं वार्षीक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने योग को लेकर कहा था, ‘‘योग मन और शरीर की एकात्मकता का प्रतीक है; विचार और क्रिया; संयम और पूर्ति; मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य; स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण। यह व्यायाम के बारे में नहीं है बल्कि स्वयं, दुनिया और प्रकृति के साथ एकात्म के भाव को खोजने की प्रक्रिया है।’’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में 25 करोड़ लोग शामिल होंगे : सोनोवाल

केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने शनिवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जनता की शानदार प्रतिक्रिया मिली है और इस साल 21 जून के समारोह में कम से कम 25 करोड़ लोग हिस्सा लेंगे। सोनोवाल ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि योग दिवस के वैश्विक समारोह का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में करेंगे।

जबकि राष्ट्रीय उत्सव का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मध्य प्रदेश के जबलपुर में करेंगे। पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय एवं आयुष मंत्री सोनोवाल ने कहा कि वर्ष 2014 में उसी स्थान (संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय) से मोदी ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर मनाने का आह्वान किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘जैसे- जैसे हम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के करीब पहुंच रहे हैं, हम योग के जश्न को इस साल एक नए स्तर पर ले जा रहे हैं। यह मानवता को भारत की ओर से महान उपहार है।’’ सोनोवाल ने कहा कि इस साल योग दिवस का आदर्श वाक्य ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग’’ है।

टॅग्स :योग दिवससंयुक्त राष्ट्रनरेंद्र मोदीभारत सरकारयोगअंतरराष्ट्रीय योग दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम