लाइव न्यूज़ :

International Yoga Day 2021: लॉकडाउन का मोटापा कम करने के लिए करें ये 8 योगासन

By उस्मान | Updated: June 18, 2021 14:26 IST

अगर लॉकडाउन में आपका वजन बढ़ गया है तो आज ही से शुरू करें योगासन

Open in App
ठळक मुद्देयोगासन वजन कम करने में सहायक और दिमाग को शांत रखने में मददगारवजन कम करने के लिए घर पर ही करें योगासनमानसिक स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है योगासन

कोरोना वायरस की वजह से पिछले कई महीनों से लॉकडाउन लगा हुआ है। लोग घरों के अंदर हैं और फिजिकल एक्टिविटी नहीं होने से बहुत से लोग मोटापे का शिकार हो गए हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि मोटापा एक गंभीर समस्या है जिससे कई समस्याओं का खतरा हो सकता है। लेकिन मोटापा कम करना भी आसान काम नहीं है। अगर आप आसान तरीके से वजन कम करना चाहते हैं, तो योग का सहारा ले सकते हैं। 

लड़कियां बॉलीवुड एक्ट्रेस जैसा सुंदर दिखने के साथ-साथ स्लिम एंड फिट फिगर भी चाहती है। जाहिर है स्लिम फिगर में एक्सरसाइज और योगासन का अहम रोल है। लेकिन आलस या समय की कमी के कारण बहुत सी लड़कियां फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान नहीं दे पाती हैं।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हम आपको कुछ ऐसे योगासन बता रहे हैं, जो वजन कम करने के साथ तनाव कम करने में भी सहायक हैं। चलिए जानते हैं कि स्लिम ड्रिम बॉडी पाने के लिए आपको नियमित रूप से किन-किन योगासन का अभ्यास करना चाहिए। 

1) उत्कटासन

इस आसन से हिप्स और थाइज की मसल्स का दर्द दूर होने के साथ उन्हें टोन मिलता है। इतना ही नहीं नियमित रूप से इस आसन को करने से इन हिस्सों की मसल्स को मजबूती भी मिलती है। 

2) वीरभद्रासन

इस आसन से आपके पैरों पर काम होता है खासकर इनर थाइज में। इससे पैरों का फैट कम होता है और मसल्स मजबूत बनती हैं। सबसे खास बात एक ही समय में दोनों पैरों का वर्कआउट हो जाता है।

3) नटराजासन

इससे हिप्स पर काम होता है और उन्हें बेहतर शेप मिलती है। इससे थाइज की बहारी और आंतरिक मसल्स को मजबूती मिलती है। इतना ही नहीं इससे पेल्विक से लेकर पंजों तक काम आता है। 

4) नावासन

यह एक बेहद सरल आसन है जिससे आपके एब्स और इनर थाई टोन होती है। इसे करने के लिए अपने हाथों से पैरों की उंगलियां पकड़ने की कोशिश करें। अधिक लाभ पाने के लिए इस स्थिति में जितनी देर संभव हो रहें। 

5) शलभासन

इससे आपकी बैक, बटक्स और हिप्स पर काम होता है। इसे करने के लिए पेट के बल लेटकर हाथों को जांघो के नीचे रखें। ठोड़ी को जमीन रखते हुए पैरों को बिना मोड़े ऊपर उठाएं। जब तक संभव हो इस मुद्रा में रहें। धीरे-धीरे पैरों को नीचे लाकर पहली स्थिति में लौट जाएं।

6) पुर्वोत्तासन

इससे आपकी बाहरी जांघों पर काम होता है। इसके अलावा आर्म्स को स्ट्रेंथ और टोन करने में मदद मिलती है। इस मुद्रा में जब आप अपने पैर और हाथों के बल पर शरीर को ऊपर उठाते हैं तो इससे हैमस्ट्रिंग और ग्लट्स पर काम होता है। 

7) अधो मुख श्वानासन

यह योगासन दिखने में आरामदायक है लेकिन आपके शरीर के ऊपरी हिस्से के लिए काफी मुश्किल है। इसे करने के लिए पेट के बल जमीन पर सीधा लेट जाएं। अब हथेलियों और एड़ियों के बल पर अपने शरीर को ऊपर उठाएं। इससे आपकी कोर पर काम होता है। 

8) साइड फिर्स पोज़

इससे कोर के अलावा आपकी थाई और ग्लट्स की मसल्स पर भी काम होता है। इसे करने के लिए आपके एक हाथ फर्श पर और दूसरा हाथ उसकी सीध में ऊपर ले जाना होता है। ऐसा करने से आपको थाई में दबाव महसूस होगा।

इस बात का रखें ध्यान

रोजाना योगासन करने से न केवल वजन कम करने बल्कि की जटिल स्वास्थ्य समस्याओं से बचने में भी मदद मिलती है, इस बात का ध्यान रहे कि यह एक लंबी क्रिया है और इसका परिणाम भी देर से देखने को मिलता है, इसलिए जल्दबाजी न करें।

टॅग्स :अंतरराष्ट्रीय योग दिवसयोगवजन घटाएंफिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब