लाइव न्यूज़ :

मेडिकल स्टूडेंट्स अब विदेशों में आसानी से कर सकेंगे प्रैक्टिस, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को मिली WFMC की मान्यता

By आकाश चौरसिया | Updated: September 21, 2023 14:00 IST

एनएमसी में एथिक्स एंड एंड मेडिकल रजिस्ट्रेशन बोर्ड के सदस्य और मीडिया डिवीजन के प्रमुख योगेन्द्र मलिक ने कहा, डबल्यूएफएमई की मान्यता इस बात को रेखांकित करती है कि भारत की मेडिकल शिक्षा वैश्विक मानकों पर खरी उतरी है।

Open in App
ठळक मुद्देहाल में भारत के एनएमसी को 10 साल के लिए ब्ल्यूएफएमई मान्यता का दर्जा दिया है।NMC ने को यह बताते हुए काफी गर्व हो रहा है। WFMC मान्यता के अंदर 706 मेडिकल कॉलेज सम्मलित हो जाएंगे।

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हाल में भारत के राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) को 10 साल के लिए वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेडिकल एजुकेशन (डब्ल्यूएफएमई) मान्यता का दर्जा दिया है। यह तमगा मिलने पर भारतीय मेडिकल के ग्रैजुएट अब ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका सरीके देशों में जा कर प्रैक्टिस कर सकेंगे। 

इसके अलावा आयोग की प्रेस रिलीज में बताया गया है कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को यह बताते हुए काफी गर्व हो रहा है कि उन्हें वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेडिकल एजुकेशन जैसा प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ। यह प्रतिष्ठित मान्यता चिकित्सा क्षेत्र में अपने उच्चतम मानकों के लिए जानी जाती है।

भारतीय राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को यह मान्यता मिलने के बाद उसके 706 मेडिकल कॉलेज इसके परिधि के अंदर आ जाएंगे, जहां के सभी छात्र अब प्रैक्टिस और ट्रेनिंग के लिए विदेश भी जा सकेंगे। आयोग ने बताया है कि अगले 10 सालों में जो भी नए मेडिकल कॉलेज भारत में खुलेंगे, उन्हें भी डबल्यूएफएमई मान्यता प्राप्त रहेगी।      

एनएमसी में एथिक्स एंड एंड मेडिकल रजिस्ट्रेशन बोर्ड के सदस्य और मीडिया डिवीजन के प्रमुख योगेन्द्र मलिक ने कहा, डबल्यूएफएमई की मान्यता इस बात को रेखांकित करती है कि भारत की मेडिकल शिक्षा वैश्विक मानकों पर खरी उतरी है। अह इस सम्मान के प्राप्त होने से भारतीय छात्र अपना करियर बनाने के लिए विदेश भी जा पाएंगे, इसके अलावा इस सम्मान के मिलने से अब विदेशी छात्र भी मेडिकल शिक्षा पाने के लिए भारत का रुख कर सकेंगे।  

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को डब्ल्यूएफएमई से मान्यता प्राप्त होने के बाद सभी भारतीय छात्र विदेशी मेडिकल शिक्षा और अमेरिका लाइंसेसिंग परीक्षा पर शिक्षा आयोग में आवेदन करने के पात्र बन गए हैं।  पीआईबी के मुताबिक, डब्ल्यूएफएमई मान्यता मिलना इतना महत्व रखता है कि देश के सभी मेडिकल संस्थान उच्चस्तरीय अंतरराष्ट्रीय मानक के तहत ट्रेनिंग और शिक्षा पाने में सक्षम बन पाएंगे। 

टॅग्स :Medical EducationअमेरिकाभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत