लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोविड से 3 मौतें, 550 से अधिक नए मामले सामने आए, दिल्ली में भी करीब 17 फीसदी बढ़े केस

By रुस्तम राणा | Updated: April 2, 2023 22:45 IST

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को 562 नए कोविड-19 मामले सामने आए, जिससे राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 3,488 हो गई। इस दौरान मुंबई में 172 नए मामले सामने आए।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को 562 नए कोविड-19 मामले सामने आएजिससे राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 3,488 हो गई। इस दौरान मुंबई में 172 नए मामले सामने आएराष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटे में 429 नए मामले सामने आए हैं और एक मौत भी दर्ज

मुंबई: देश में फिर से कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। महाराष्ट्र और दिल्ली में कोविड के नए मामले बढ़े हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में तीन मौतें और 550 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को 562 नए कोविड-19 मामले सामने आए, जिससे राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 3,488 हो गई। इस दौरान मुंबई में 172 नए मामले सामने आए।

राज्य के तीन जिलों में सक्रिय मामलों की संख्या अधिक है। इनमें से 1,070 सक्रिय मामले मुंबई में, 766 पुणे में और 616 ठाणे में हैं। इसके साथ ही टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 9.4 फीसदी हो गया है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 395 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिससे ठीक होने की दर 98.13 प्रतिशत हो गई। शनिवार को, महाराष्ट्र ने 425 नए कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए थे। हालांकि इससे मौत होने की सूचना नहीं थी।

दिल्ली में 429 नए मामले और एक मौत दर्ज

देश की राजधानी में कोरोना के मामलों में सकारात्मकता दर बढ़कर 16.09 फीसदी हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटे में 429 नए मामले सामने आए हैं और एक मौत भी हुई है। कोरोना टेस्ट की बात करें तो आंकड़े बताते हैं कि बीते 24 घंटे में यहां 2667 कोरोना के टेस्ट किए गए। जबकि 249 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए। इस समय राज्य में कुल 879 मरीज होम आइसोलेशन में हैं जबकि 87 मरीज मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।  

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामहाराष्ट्रदिल्लीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम