लाइव न्यूज़ :

नहाकर या ऐसे भी करते है चेहरे पर तौलिए का इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान! जानें तौलिया से पोछने के नुकसान और बचाव का तरीका

By आजाद खान | Updated: July 17, 2023 11:09 IST

जानकारों के अनुसार, स्किन पर ऐसे ही तौलिए को रगड़ लेने से कई स्किन की समस्या हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देतौलिए के इस्तेमाल को लेकर एक बात सामने आई है। जानकार स्किन पर तौलिया रगड़ने को मना करते है। उनके अनुसार, इससे स्किन की समस्या हो सकती है।

Health News in Hindi:  नहाने के बाद या ऐसे भी कई लोग ऐसे है जो तौलिए से अपना मुंह पोछा करते है और वे ऐसा करना काफी पसंद भी करते है। आमतौर पर बहुत से लोग ऐसे भी है जो अपना मुंह और बदन तौलिया से पोछा करते है। 

लेकिन क्या आप जानते है कि तौलिया को मुंह पोछने के लिए इस्तेमाल करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है और इससे आपको कई स्किन प्रॉब्लम्स भी हो सकता है। ऐसे में आइए इसके नुकसान और बचाव के तरीके को जानने की कोशिश करते है। 

तौलिया इस्तेमाल करने पर स्किन में घुस सकता है बैक्टीरिया 

मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्किन एंड सैंक्चुअरी की एस्थेटिक थेरेपिस्ट फातमा गुंडुज ने बताया कि चेहरे को पोछने के लिए तौलिए का यूज करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे आपके स्किन पर बुरा असर पड़ सकता है। 

उनके अनुसार, आपके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले तौलिए में ई.कोली (एस्चेरिचिया कोलाई) जैसे खतरनाक बैक्टीरिया पाया जाता है जो चेहरा पोछते समय स्किन में घुस सकता है। इस बैक्टीरिया के स्किन में समा जाने से आपको कई स्किन की समस्या हो सकती है। 

तौलिए के यूज के कई और नुकसान

यही नहीं केवल बैक्टीरिया से ही नहीं बल्कि तौलिए में जो खुरदरी होती है उससे भी आपके स्किन को समस्या हो सकती है। जब कभी भी आप चेहरे पर तौलिए को रगड़ते है तो इससे उसमें मौजूद खुरदरी के कारण आपके चेहरे पर दरारें भी आ सकती है। 

इसके अलावा तौलिया आपके स्किन से नेचुरल ऑयल को भी हटा देता है जो चेहरे के लिए बहुत ही जरूरी होता है। आपके स्किन पर नेचुरल ऑयल नहीं होने के कारण आपकी त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है। 

बचाव का तरीका

ऐसे में जानकार लोगों को यह सलाह देते है कि वे तौलिए के बजाय सॉफ्ट टॉवल या कपड़े का यूज किया करें। यही नहीं वे चेहरे पर सॉफ्ट टॉवल या कपड़े को रगड़ने के बजाय थप-थप किया करें।  

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब