लाइव न्यूज़ :

करते हैं सेल्फी से प्यार, कहीं आप भी तो नहीं हैं बीमार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 19, 2017 15:09 IST

सेल्फी लेना अब शौक नहीं नशा बनता जा रहा है। 300 लोगों के ग्रुप और 600 लोगों के ऊपर किए गए टेस्ट से पता चला है कि सेल्फी लेने वाले होते हैं इस खास बीमारी के शिकार।

Open in App

अगर सेल्फी लेने से आपका मन नहीं भरता तो यह खबर आपके लिए है। हाल ही के सर्वे में यह बात सामने आई है कि भारत में लोगों को सेल्फी लेने की बीमारी है। लंदन की नॅार्टिघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी और तमिलनाडु के त्यागराजार स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की ओर से हुए इस शोध में पता चला है कि दिन में तीन बार से ज्यादा सेल्फी लेना एक गम्भीर डिसॅार्डर है। यह रिर्सच इंटरनेशनल जर्नल ऑफ मेन्टल हेल्थ में एंड अडिक्शन में प्रकाशित भी किया गया है।

सेल्फाइटिस के हैं शिकार

शोधकर्ताओं ने सेल्फी लेने की इस बीमारी को सेल्फाइटिस का नाम दिया है। शोधकर्ता मार्क ग्रिफिस ने बताया कि इस शोध के बाद दुनिया का पहला सेल्फाइटिस बिहेवियर स्केल भी तैयार किया गया है। इस स्केल को 300 लोगों के ग्रुप और 600 लोगों के ऊपर टेस्ट किया गया है। इस टेस्स में सामने आया है कि ज्यादा सेल्फी लेने वाले लोग नशेबाज की तरह होते हैं।

60 प्रतिशत मौत की वजह है सेल्फी

भारत में किए गए इस रिर्सच का कारण देश में तेजी से बढ़ते सोशल यूर्जस हैं। सेल्फी की वजह से दुनिया भर में होने वाली मौत में से 60 प्रतिशत मौतें भारत में होती है। मार्च 2014 से सितम्बर 2016 तक 128 मौते सेल्फी लेने की वजह से हुई हैं जिनमें से 75 मौतें अकेले भारत में हुईं हैं।  

ऐसे करें अपने सेल्फी एडिक्ट होने की पहचान

दिन में तीन बार बिना किसी वजह के सेल्फी लेते हैं।सेल्फी लेने के बाद उसे सोशल साइट पर नहीं करते हैं पोस्ट। 

एल्बो की समस्या भी कर सकती है परेशान

ज्यादा सेल्फी लेने वालों को ऐल्बो की समस्या भी परेशान कर सकती है। रिर्सच में यह भी कहा गया है कि लोग ज्यादातर अपनी यादों को संजोने के लिए नहीं बल्कि अपना मूड सही करने के लिए सेल्फी लेते हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष