लाइव न्यूज़ :

3 ICC Awards जीतने वाले विराट कोहली सिर्फ क्रिकेट में नहीं, फिटनेस में भी हैं नंबर वन

By उस्मान | Updated: January 22, 2019 14:02 IST

विराट कोहली क्रिकेट में अव्वल होने के साथ-साथ फिटनेस के मामले में भी नंबर वन हैं। वो क्रिकेट की दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं। जानिये वो कैसे रहते हैं इतने फिट-

Open in App

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी अवॉर्ड्स 2018 (ICC Awards 2018) में हैट-ट्रिक लगाई है। आईसीसी ने विराट को साल 2018-19 के लिए तीन बड़े अवॉर्ड्स देने की घोषणा की है। कोहली को पहली बार टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। साथ ही वे लगातार दूसरे साल वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने हैं। इसके अलावा कोहली को आईसीसी मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी चुना गया है। तीन अवॉर्ड्स के अलावा कोहली को आईसीसी टेस्ट और वनडे टीम ऑफ द ईयर का कप्तान भी बनाया गया है।

विराट कोहली क्रिकेट में अव्वल होने के साथ-साथ फिटनेस के मामले में भी नंबर वन हैं। वो क्रिकेट की दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं। विराट जैसी बॉडी पाने का किस लड़के का सपना नहीं होगा। लेकिन इसके लिए स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन जरूरी है। विराट अपनी बॉडी को मेंटेन रखने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट के साथ स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन भी फॉलो करते हैं। चलिए जानते हैं क्या है विराट की फिटनेस का राज।

 

विराट का वर्कआउट प्लानकड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ता यह वो तीन चीजें हैं, जो कोई भी चीज को मुमकिन बना सकती हैं। विराट इन तीनों चीजों का पालन करते हैं। यही कारण है कि एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी होने के साथ-साथ उनकी फिटनेस भी कमाल की है। विराट हफ्ते में पांच दिन जिम में दो घंटा वर्कआउट करते हैं। जब वो किसी टूर पर होते हैं, तो भी वो वर्कआउट के लिए समय निकालने की कोशिश करते हैं। उनके वर्कआउट प्लान में कार्डियो और वेट एक्सरसाइज शामिल हैं। इसके अलावा विराट टेक्नोशेपर का भी इस्तेमाल करते हैं जिससे पेट पर काम होता है। इससे पेट के आसपास मोटापे को कम करने और कमर को पतला करने में मदद मिलती है।

विराट का डाइट प्लानउनकी डाइट में ग्लूटेन और अनाज शामिल है। मिठाई और कोल्ड ड्रिंक से वो हमेशा दूर रहते हैं। उनके नाश्ते में आमलेट, तीन एग वाइट, पूरा अंडा, पालक, चीज। ग्रिल्ड बेकन, इसके साथ स्मोक्ड सैल्मन शामिल होते हैं। इसके अलावा पपीता, तरबूज या ड्रैगन फल भी खाते हैं। अच्छे फैट के लिए अच्छी मात्रा में पनीर और अखरोट लेते हैं। इसके बाद ग्रीन टी लेते हैं। लंच और डिनर में ग्रील्ड चिकन और ग्रील्ड फिश शामिल हैं। वो जंक फूड्स और कॉफ़ी से बचते हैं। 

टॅग्स :विराट कोहलीआईसीसी अवॉर्ड्सफिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!