लाइव न्यूज़ :

न्यू ईयर पार्टी से पहले ऐसे घटाएं पेट का एक्स्ट्रा फैट

By मेघना वर्मा | Updated: December 28, 2017 18:51 IST

कम समय में आप ना सिर्फ अपना बैली फैट घटा सकते हैं बल्कि अपने एब्स भी मैंटेन कर सकते हैं।

Open in App

न्यू ईयर आने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। अपने पेट के एक्स्ट्रा फैट की वजह से अगर आप भी परेशान हैं और पार्टी में अपनी पसंदीदा कपड़े नहीं पहन पा रहे, तो आज हम कम समय में आपको बैली फैट घटाने का तरीका बता रहे हैं। फिटनेस एक्सपर्ट शशांक शर्मा बता रहे हैं कुछ आसान एक्सरसाइज जिसे करके आप कम समय में अपना एक्स्ट्रा बैली फैट घटा सकते हैं। आज से ही शुरू कर दीजिए ये एक्सरसाइज और न्यू ईयर पार्टी में दिखिए सबसे हॉट। 

लेग-रेसेस

शशांक ने बताया कि बैली फैट को सबसे तेज लेग-रेसेस से कम किया जा सकता है। इससे ना सिर्फ एक्स्ट्रा फैट घटता है बल्कि आपके अपर बॉडी की स्ट्रेंथ भी बढ़ती है।

कैसे करें

दोनों पैरों को सीधा करके लेट जाएं और आपने साइड से दोनों हाथों को अपने हिप के नीचे रख लें। अब धीरे-धीरे दोनों पैरों को हवा में उठाएं। पहले 30 फिर 60 और अंत में 90 डिग्री पर लाकर पैरों को रोके। 

एब्डॉमिनल क्रंचेस

इसे करने के लिए जमीन पर दोनों पैरों को रख कर लेट जाएं, और अपने एन्कल को जमीन पर रखें। अपने दोनों हाथों को अपने सर के पीछे ले जाकर उसपर अपना सिर टिका लें। अब अपने पेट पर बल डालकर खुद को उठाने की कोशिश करें। 

पुश-अप्स

पुश-अप्स वैसे तो अपर बॉडी को फिट रखने के लिए किया जाता है लेकिन इससे बैली फैट को भी बहुत जल्दी कम किया जा सकता है। 

कैसे करें

अपने पंजो के बल जमीन पर लेट जाएं और दोनों हाथों को भी जमीन पर रख कर अपनी बॉडी को हवा में रखें। अब हाथ और पैरों के बल नीचे की ओर जाएं और फिर पेट पर बल डालकर ऊपर आएं।

सिट-अप्स

इसे रोजाना करने से आप ना सिर्फ अपना बैली फैट कम कर सकते हैं बल्कि इससे एब्स भी बना सकते हैं। 

कैसे करें

दोनों पैरों को सीधा करके लेट जाएं। फिर घुटने के बल पैरों को खड़ा कर लें। दोनों हाथों को पीछे की ओर से हवा में आगे ले आएं और पेट पर बल डालते हुए हाथों को पैरों की ओर ले जाने की कोशिश करें। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सन्यू ईयर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब