लाइव न्यूज़ :

यामी गौतम जैसी स्लिम एंड फिट बॉडी पाने के लिए फॉलो करें उनके 4 टिप्स

By उस्मान | Updated: February 23, 2018 18:22 IST

वजन कम करने और एक बेहतर बॉडी पाने के लिए आपको रोजाना इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

Open in App

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा यामी गौतम जल्द ही शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए इन दिनों वो अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत कर रही हैं। स्लिम एंड फिट बॉडी के लिए यामी वेट ट्रेनिंग, योग, कार्डियो और डांस करती हैं। अगर आप भी उनके जैसा फिगर चाहती हैं, तो आपको आज ही से उनके फिटनेस टिप्स फॉलो करने चाहिए। 

आजकल हर लड़की एक बेहतर फिगर चाहती है। लेकिन समय की कमी या आलस की वजह से अधिकतर लड़कियां जिम नहीं जा पाती हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि स्लिम एंड सेक्सी फिगर के लिए डाइट और वर्कआउट का अहम रोल होता है। जाहिर है यामी जैसा फिगर आपको तभी मिल सकता है, जब आप इन चीजों के लिए खुद को समय देंगी। 

यामी आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर वर्कआउट करते हुए फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। आज ही उन्होंने एक पिक डाली है जिसमें वो प्रीचर कर्ल करते दिख रही हैं। चलिए जानते हैं फिटनेस के मामले में आपको उनकी किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

1) वर्कआउट है जरूरी

हाल ही में एक अखबार को दिए इंटरव्यू में यामी ने बताया था कि वो हफ्ते में चार दिन वेट ट्रेनिंग करती हैं। नियमित रूप से योग करती हैं। कार्डियो और डांस भी करती हैं। जाहिर है इससे फिटनेस को ठीक रखने में मदद मिलती है। 

2) डायट का रखें ध्यान

यामी खाने में ज्यादा फैट, मसालेदार और तली हुई चीजें नहीं खाती हैं। इसलिए बेहतर स्वास्थ्य के लिए आपको हेल्दी चीजें ही खानी चाहिए। 

3) आराम भी है जरूरी

बेहतर फिटनेस के लिए शरीर के लिए आराम भी जरूरी है। यामी जिस दिन छुट्टी होती है, उस दिन आराम करती हैं। इसके सबसे बेहतर उपाय यह कि रात में  जल्दी सो जाएं और सुबह जल्दी उठें। 

4) खूब पानी पिएं

गर्मियां शुरू होने वाली हैं और यामी इन दिनों ज्यादा से ज्यादा पानी पीती हैं। इसलिए फिट रहने के लिए आपको खूब पानी पीना चाहिए और पानी वाली चीजों का अधिक सेवन करें। 

(फोटो- सोशल मीडिया) 

टॅग्स :फिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?