लाइव न्यूज़ :

सिर्फ गाजर ही नहीं, छोटी इलायची और बादाम भी हैं बच्चों की आंखों के लिए फायदेमंद

By मेघना वर्मा | Updated: January 22, 2018 19:01 IST

आंखों की रौशनी बचाने के लिए नैचुरल तरीकों की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगें जो बच्‍चों की आंखों के साथ-साथ उनकी हेल्‍थ के लिए भी अच्‍छे हैं। 

Open in App

आजकल के मोबाइल और कंप्यूटर के जमाने में युवा ही नहीं, बच्चों में भी आंखें कमजोर होने की शिकायत लगातार बढ़ने लगी है। ऐसे में उनके अभिभावकों की चिंता बढ़ जाती है क्योंकि कम उम्र में चश्‍मा लग जाना बच्चों के लिए सही नहीं होता है। अपने खान-पान में कुछ चीजों को शामिल कर आप अपने बच्चे की आंख की रौशनी को खराब होने से बचा सकते हैं। बच्‍चों की कमजोर आंखों की रौशनी बचाने के लिए नैचुरल तरीकों की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगें जो बच्‍चों की आंखों के साथ-साथ उनकी हेल्‍थ के लिए भी अच्‍छे हैं। 

फायदेमंद है छोटी इलायची

इलायची खाने का स्‍वाद बढ़ाने के साथ-साथ हेल्‍थ के लिए भी अच्‍छी होती है। इलायची बॉडी के तापमान को संतुलित रखने का काम करती है। इसके रोजाना लेने से आंखों को ठंडक मिलती है और आंखों की रोशनी बढ़ती है।

ऐसे करें इस्‍तेमाल

इलायची और सौंफ को पीसकर पाउडर तैयार कर लें, इस पाउडर को ठंडे दूध में मिलाकर अपने बच्‍चों को दें। इसे पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। या आप अपने बच्चे की आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक ग्‍लास दूध को अच्छे से उबालकर उसमें 2 छोटी इलायची का पाउडर मिला दें। रोजाना रात को सोने से पहले अपने बच्चे को दें।  इससे भी आंखें हेल्‍दी और नजर तेज रहेंगी।

 वरदान है आंवला

आंवला में मौजूद विटामिन सी आंखों के लिए वरदान से कम नहीं है। जो बच्‍चों की आंखों की रोशनी को सालों-साल तक बनाए रखते हैं। इसके अलावा आंवला बच्‍चे के बालों, त्‍वचा और इम्‍यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के काम आता है। जिससे वह मौसमी बीमारियों से भी आसानी से बच सकते हैं। 

ऐसे करें इस्‍तेमाल

आप कच्चे आंवले को बच्‍चे की डाइट में शामिल कर सकती हैं। लेकिन अगर आपका बच्‍चा आंवले नहीं खाता तो आप इसे किसी चीज में मिलाकर उसे दें या फिर आंवले का रस भी दी सकते हैं।

विटामिन 'ए' से भरपूर गाजर

आंखों की देखभाल के लिए गाजर सबसे ज्‍यादा जरूरी है। गाजर विटामिन 'ए' का सबसे अच्छा स्रोत है, और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण, यह आंखों के सेल और रेडिकल्स को डैमेज होने से बचाती है। साथ ही गाजर बच्‍चों में भेंगापन की समस्‍या को भी कम करती है। इसके अलावा गाजर में फाइबर और पोटैशियम अधिक होता है। जो आपके बच्‍चे की सेहत के लिए बेहद जरूरी है।  

ऐसे करें इस्‍तेमाल

वैसे तो बच्‍चों को कच्‍ची गाजर खाने के लिए देनी चाहिए लेकिन अगर वह सलाद के तौर पर इसे नहीं खाते हैं तो आप गाजर की सब्जी, स्मूदी, सूप और जूस बना कर आप अपने बच्‍चों को दे सकती हैं।

बीटा-कैरोटीन वाली शक्कर कंदी

अगर आपके बच्‍चों को शक्‍करकंद पसंद है तो उसे सर्दियों में खूब खाने के लिए दें क्‍योंकि इसमें में बीटा-कैरोटीन होता है जो आंखों को हेल्‍दी रखने में मददगार होता है। हेल्‍दी आंखों के लिए सबसे अच्‍छे और स्‍वादिष्ट फूड्स में शक्‍करकंद माना गया है। गाजर, टमाटर व अन्‍य सब्जियों की तरह शक्‍करकंद भी विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, मैंगनीज और पोटैशियम का अच्छा स्रोत है। जो आपके बच्‍चे की आंखों को हेल्‍दी रखता है।  

ऐसे करें इस्‍तेमाल

आप घर में शक्‍करकंद को उबालकर उसकी चाट बना कर दे सकती हैं। आप चाहे तो अवन में इसे भूनकर स्वीट पोटेटो को बना कर बच्चों को खिला सकती हैं। 

बादाम का जादू

सप्ताह में कम से कम तीन बार बादाम का दूध बच्‍चों को पीने को दें। इसमें विटामिन 'ई' होता है जो कि आंखों की किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए फायदेमंद होता है। इससे आपके बच्‍चे की त्वचा में भी निखार आता है। 

ऐसे करें इस्‍तेमाल

रेगुलर रात को 6-7 बादाम पानी में भिगोकर रख दें इन्हें सुबह छिलके निकाल कर बच्‍चे को खाने के लिए दें।

टॅग्स :स्वास्थ्यहेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब