लाइव न्यूज़ :

होली 2018: भांग के सेवन से होते हैं ये 8 बड़े नुकसान, भांग का नशा उतारने के 4 असरदार उपाय

By उस्मान | Updated: March 1, 2018 13:17 IST

भांग के बिना भले ही इस त्योहार का रंग नहीं जमता हो, लेकिन मुश्किल तब हो सकती है, जब भांग का नशा सिर चढ़ते-चढ़ते स्वास्थ्य पर भी भारी पड़ जाए।

Open in App

होली का जश्‍न को दोगुना करने के लिए भांग का सेवन आम हो गया है। लोग मौज-मस्ती और हुड़दंग बढ़ाने के लिए भांग का सेवन करते हैं। जब भांग का नशा चढ़ता है, तो बूढ़े हो या जवान सब पर होली का सुरूर चढ़ जाता है। लोग इसका प्रयोग मिठाई और ठंडाई में करते हैं। आपको बता दें कि भांग के सेवन के कई साइड इफेक्ट होते हैं और इसका असर दिमाग पर एक से दो दिन तक रहता है। भांग के बिना भले ही इस त्योहार का रंग नहीं जमता हो, लेकिन मुश्किल तब हो सकती है, जब भांग का नशा सिर चढ़ते-चढ़ते स्वास्थ्य पर भी भारी पड़ जाए। हम आपको भांग का नशा उतारने के कुछ आसान उपाय बता रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- हानिकारक केमिकल से बने रंगों को न करें इस्तेमाल, इन बातों का भी रखें खास ख्याल

भांग पीने से आपको होते हैं ये नुकसान

1) डॉक्टर्स के अनुसार, भांग का सेवन करने वालों में यूफोरिया, एंजाइटी, याददाश्त का असंतुलित होना, साइकोमोटर परफार्मेंस जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं।

2) जब भांग की पत्तियों को चिलम में डालकर धूम्रपान किया जाता है, तो इसके रासायनिक यौगिक जल्दी से खून में प्रवेश करते हैं और सीधे दिमाग और शरीर के अन्य भागों में पहुंच जाते हैं।

3) इनमें से अधिकांश रिसेप्टर्स मस्तिष्क के उन हिस्सों में पाए जाते हैं जो कि खुशी, स्‍‍मृति, सोच, एकाग्रता, संवेदना और समय की धारणा को प्रभावित करते हैं।भांग के रासायनिक यौगिक आंख, कान, त्वचा और पेट को प्रभावित करते हैं।

4) भांग पीने वाले व्यक्ति को अप्रिय अनुभव हो सकते हैं, जिसमें भ्रम, मतिभ्रम, चिंता और भय शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- होली खेलने से पहले इन 10 बातों का रखें ख्याल

5) यह भावनाएं आमतौर पर अस्थायी होती हैं क्योंकि भांग शरीर में कुछ हफ्तों के लिए रह सकती है। इसलिए इसका प्रभाव ज्‍यादा समय के लिए हो सकता है।

6) एक अध्ययन के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति कम उम्र से भांग का सेवन करने लगता है तो उसमें मानसिक विकार होने की संभावना 4 गुना ज्यादा बढ़ सकती है।

7) भांग का सेवन करने से भूख में कमी, नींद में दिक्कत, वजन घटना, आक्रामकता, बेचैनी और क्रोध बढ़ना जैसे लक्षण शुरू हो जाते हैं।

8) भांग सेवन का आदी होने पर आदमी अन्य सभी चीजों में रूचि लेना बंद कर देता है और अपनी अन्य जरूरतों को पूरा नहीं कर पाता।

भांग के नशे को कम करने के असरदार उपाय

1) अरहर की दाल

अरहर की दाल को भांग का नशा उतारने में काफी मददगार माना जाता है। इसके लिए अरहर की कच्ची दाल को पीसकर पानी के साथ व्यक्ति को दें या फिर इसे पानी से साथ पीसकर पिलाएं। 

2) भुने चने

भुने हुए चने और संतरे का सेवन, भांग का नशा कम करने का एक बेहतर उपाय है। इसके अलावा 4 से 5 बार नमक और नींबू पानी पीने से भांग का नशा उतर जाएगा।

3) छाछ या दही

भांग का नशा उतारने के लिए खट्टी चीजें खाना सबसे बेहतर तरीका है। इसके लिए आप नींबू, छाछ, दही या फिर इमली का सेवन कर सकते हैं। 4) घी

कई लोग घी को भी भांग का नशा उतारने के लिए करते हैं। इसके लिए शुद्ध देशी घी का अत्यधि‍क मात्रा में सेवन करना बेहद जरूरी है, ताकि भांग का नशा उतरने में आसानी हो।

इन घरेलू उपायों को भी अपनाएं

- सफेद मक्खन से भी तुरंत आराम मिलता है।

- दही या दही से बनी चीजें जरूर खाएं।

- भांग के नशे के बाद को भी मीठी चीज या हैवी डाइट न लें।

टॅग्स :होलीहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

भारतDelhi: उत्तम नगर में बवाल, होली पर युवक की हत्या से गुस्साएं लोग; सड़कों पर गाड़ियों में लगाई आग

पूजा पाठRang Panchami 2026: होली के बाद क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, और पंचमी तिथि का महत्व

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब