लाइव न्यूज़ :

Heat Wave Tips: चिलचिलाती गर्मी में घर से बाहर निकलना है आपकी मजबूरी तो याद से फॉलो करें ये 5 समर टिप्स, शरीर के साथ चेहरा रहेगा फिट दिखेंगे जवां

By आजाद खान | Updated: April 27, 2022 11:32 IST

आपको बता दें कि तपती धूप और लू के कारण आपको लूज मोशन, उल्टी, डिहाइड्रेशन, शरीर में दर्द, थकान और कमजोरी जैसे शिकायतें भी हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देगर्मियों में तपती धूप और लू शरीर के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। इससे हमें लूज मोशन, उल्टी, डिहाइड्रेशन और शरीर में दर्द भी हो सकता है। गर्मियों में आपको हर रोज नहाना चाहिए और बाहर के खुले खाने से बचना चाहिए।

Heat Wave Tips: गर्मियां आते ही पूरे उत्तर भारत में लू (Loo) का प्रकोप बढ़ जाता है जिससे हमारा घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। गर्मियों में हमें लू इसलिए लग जाती है क्योंकि हम लू को लेकर सावधानी नहीं बरते हैं। लू लगने के कारण हमें कई समस्याओं को भी झेलना पड़ जाता है। ऐसे में मामूली ध्यान देकर इस तपती धूप और लू से बच सकते हैं। तो आइए लू से कैसे बचे यह जानने से पहले ये जान ले कि लू लगने से हमें कौन-कौन सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

तपती धूप और लू के कारण हमें कई परेशानियां हो सकती है। लू से हम में लूज मोशन, उल्टी, डिहाइड्रेशन, शरीर में दर्द, थकान और कमजोरी जैसे शिकायत हो सकती है। ऐसे में यह समस्याएं आगे चलकर हमारे लिए बड़ी मुसिबत बन सकती है। इसलिए यह समस्या पैदा न हो इसके लिए हमें लू से बचकर चलना चाहिए और इससे बचने के कुछ उपाय नीचे दिए गए हैं। इन टिप्स को फॉलो कर आप आसानी से लू और तपती धूप के प्रकोप से बच सकते हैं। 

1. शरीर को रखें कवर करके हमेशा (Cover your Body While Going Outside)

गर्मियों में जब भी आप बाहर निकले शरीर को सही ढंग से कवर करके रखें। शरीर के हर कोने को कपड़े से ढक कर रखे और कोशिश करें कि कम से कम कपड़े का इस्तेमाल करें। अगर गर्मियों में आप सूती के कपड़े पहनते है तो इससे आपको बहुत राहत मिलेगी।

2. फुल स्लीव वाले कपड़े पहने (Wear Full Sleaves Clothes)

आपको बता दें कि गर्मियों में बाहर निकलने से पहले आप फुल स्लीव वाले कपड़े ही पहना कीजिए। इससे आपको धूप और लू से हिफाजत मिलेगी। ये बात सही है कि गर्मियों में फुल स्लीव वाले कपड़े पहने से आपको गर्मी लगेगी लेकिन इससे आप धूप और लू से बच सकेंगे। गर्मियों में आप यह भी कर सकते हैं कि आप सिंथेटिक कपड़ों के बजाए ढ़ीले-ढ़ाले हल्के रंग के सूती कपड़े पहन सकते हैं। इससे आपको आराम मिलेगा। 

3. आंखों को सही से ढक कर रखें (Cover your Eyes Well)

धूप और लू में आंखों को सही से ढक कर रखें। इससे आपकी आंखों की हिफाजत होगी। अकसर ऐसा देखा गया है कि धूप और लू के कारण आंखों में जलन, खुजली और सूजन की समस्या देखी गई है। ऐसे में जब आप अपनी आंखों को सही से कवर कर बाहर निकलेंगे तो इससे आपके आंखों को फायदा ही मिलेगा। 

4. अपने डाइट का रखें ख्याल (Take Care of your Diet)

जानकारों का कहना है कि गर्मियों में खाली पेट बाहर नहीं जाए, यह आपके लिए खतरे की घंटी होगी। इसके साथ आप आम पना, शिंकजी और गन्ने का जूस जैसे ड्रिंक्स का भी इस्तेमाल कर सकते है। इससे आपके शरीर को ठंड़क मिलेगी। 

5. इन बातों का भी खूब रखें ख्याल (Note These Points Also)

गर्मियों में आपको कुछ और बातों को भी ख्याल रखना चाहिए। इस मौसम में आप अपने शरीर को ठंड़ा रखने की कोशिश करें। इसके लिए आप हर रोज स्नान किया कीजिए। इसके साथ बाहर से घर आने के बाद तुरंत पानी या ठंड़ा चीज नहीं पिया कीजिए। गर्मी के दिनों में आप बाजारों में खुले और कटे हुए चीजों के खाने से बचे। इससे भी आपको नुकसान होगा। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :गर्मियों में देखभालहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब