लाइव न्यूज़ :

Heart Disease: भारत में एक-तिहाई मौतों का कारण हृदय संबंधी रोग, रिपोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2025 14:35 IST

भारत में लगभग 31 प्रतिशत मौतें हृदय संबंधी रोगों के चलते होती है और ये रोग देश में मृत्यु का एक प्रमुख कारण बने हुए हैं। भारत के महापंजीयक के अधीन नमूना पंजीयन सर्वेक्षण (एसआरएस) द्वारा प्रस्तुत नवीनतम आंकड़ों में यह बात सामने आई।

Open in App
ठळक मुद्देHeart Disease: भारत में एक-तिहाई मौतों का कारण हृदय संबंधी रोग, रिपोर्ट

भारत में लगभग 31 प्रतिशत मौतें हृदय संबंधी रोगों के चलते होती है और ये रोग देश में मृत्यु का एक प्रमुख कारण बने हुए हैं। भारत के महापंजीयक के अधीन नमूना पंजीयन सर्वेक्षण (एसआरएस) द्वारा प्रस्तुत नवीनतम आंकड़ों में यह बात सामने आई। ‘मृत्यु के कारणों पर रिपोर्ट: 2021-2023’ बुधवार को जारी की गई, जिसमें बताया गया है कि देश में गैर-संक्रामक रोग (नॉन-कम्युनिकेबल डिज़ीज़) मौतों का मुख्य कारण हैं और कुल मृत्यु का 56.7 प्रतिशत हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘संक्रामक, मातृत्व, नवजात और पोषण संबंधी स्थितियों से मौत का आंकड़ा 23.4 प्रतिशत है। वर्ष 2020-2022 (जो कोविड-19 से प्रभावित रहा) में ये आंकड़े क्रमशः 55.7 प्रतिशत और 24.0 प्रतिशत थे।’’ रिपोर्ट के अनुसार, हृदय रोग (कार्डियोवैस्कुलर डिज़ीज़) मृत्यु का सबसे बड़ा कारण बना हुआ है, जो कुल मौतों का लगभग 31 प्रतिशत है। इसके बाद श्वसन संक्रमण (9.3 प्रतिशत), कैंसर व अन्य ट्यूमर (6.4 प्रतिशत), और श्वसन रोग (5.7 प्रतिशत) प्रमुख कारण हैं। हृदय रोग ‘लाइफस्टाइल’ से जुड़ी बीमारी मानी जाती है।

यह 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की मौत का प्रमुख कारण है, जबकि 15-29 वर्ष की आयु के समूह में आत्महत्या (इरादतन चोट) मौत का सबसे आम कारण है। रिपोर्ट में अन्य कारणों में पाचन संबंधी रोग (5.3 प्रतिशत), अज्ञात कारणों से बुखार (4.9 प्रतिशत), गैरइरादतन चोट (मोटर वाहन दुर्घटनाओं को छोड़कर) 3.7 प्रतिशत, मधुमेह (डायबिटीज) 3.5 प्रतिशत, और जनन-मूत्र संबंधी रोग (3.0 प्रतिशत) शामिल हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि चोटों से होने वाली मौतों के मामले 9.4 प्रतिशत है, जबकि अस्पष्ट कारणों से हुई मौतें 10.5 प्रतिशत हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘हालांकि, 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों में से ज्यादातर की मौत का कारण अस्पष्ट पाया गया।’’ रिपोर्ट में आगाह किया गया है कि इन आंकड़ों की व्याख्या सावधानी से की जानी चाहिए, क्योंकि कारणों के वर्गीकरण में त्रुटि की संभावना से पूरी तरह इंकार नहीं किया जा सकता। रिपोर्ट में कहा गया है ‘‘फिर भी, इस अध्ययन के निष्कर्ष देश में मृत्यु की स्थिति और उससे जुड़ी चुनौतियों को समझने में निश्चित रूप से सहायक हो सकते हैं।’’ यह रिपोर्ट प्रत्यक्ष स्रोतों पर आधारित है और इसमें मृत्यु के कारणों को आयु, लिंग, निवास (शहरी/ग्रामीण) और देश के विभिन्न क्षेत्रों के आधार पर वर्गीकृत किया गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इसमें शीर्ष दस कारणों का विश्लेषण विभिन्न मानकों के अनुसार किया गया है और विशेष स्थितियों जैसे कि हृदय रोग, श्वसन संक्रमण, कैंसर व अन्य ट्यूमर से होने वाली मृत्यु के मामलों का विस्तृत अध्ययन भी शामिल है।

टॅग्स :हार्ट अटैक (दिल का दौरा)Health Department
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!