सर्दियों में मूंगफली खाने का अलग मजा है। वैसे इसके फायदों को देखते हुए इसे सस्ते बादाम कहा जाता है। आपको बता दें कि जितना फायदा बादाम खाने से होता है, उतना ही फायदा मूंगफली से भी होता है। बादाम महंगा होता है, जबकि मूंगफली सस्ती और लाभदायक। मूंगफली प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। 100 ग्राम कच्ची मूंगफली में 1 लीटर दूध के बराबर प्रोटीन पाया जाता है।
मूंगफली प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व होते है। इसमें प्रोटीन, मिनरल्स, फाइबर, विटामिन ई, कैल्शियम, जिंक, प्रोटीन, फास्फोरस, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा मूंगफली में कई असंतृप्त फैटी एसिड, लेसिथिन और अन्य पोषक तत्व होते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर और उम्र बढ़ने में देरी को कम कर सकता है।
डिप्रेशन से बचाव और उपचार में मूंगफली का सेवन अच्छा होता है। मूंगफली में ट्रिपटोफान नामक एमिनोएसिड होता है। इसके सेवन से आप सर्दी से राहत पा सकते हैं क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। इसमें 'रेसवेराट्रॉल' नामक एक फेनोलिक यौगिक भी होता है, यह आंतों के बैक्टीरिया, विशेष रूप से लैक्टोबैसिलस प्रोबायोटिक्स के विकास को बढ़ावा दे सकता है।
दिल को स्वस्थ रखने में सहायकमूंगफली में संतृप्त वसा की तुलना में अधिक स्वास्थ्यवर्धक मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट होते हैं। यही वजह है कि इसके सेवन से दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। 2014 के एक अध्ययन में पाया गया है कि रोजाना 46 ग्राम मूंगफली या मूंगफली का मक्खन खाने से डायबिटीज वाले लोगों के हृदय स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।
गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद गर्भवती महिलाओं को रोजाना मूंगफली का सेवन करना चाहिए। यह उनके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। क्योंकि यह गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास बेहतर तरीके से होता है और मां को भी विभिन्न समस्याओं से बचने में मदद मिलती है।
पेट की समस्याओं को करता है दूरमूंगफली में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो पेट से जुड़ी कई समस्याओं से राहत दिलाते हैं। इसके नियमित सेवन से कब्ज जैसी समस्या भी दूर हो जाती है। इसकी वजह यह है कि यह फाइबर और विभिन्न पोषक तत्वों का भंडार है।
पाचन क्रिया रहती है दुरुस्तअगर आपको अक्सर कब्ज़ जैसी समस्या रहती है, तो आपको रोजाना एक मुठ्ठी मूंगफली का सेवन करना चाहिए। मूंगफली पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इसीलिए अंकुरित मूंगफली खाने से शरीर को ताकत मिलती है।
हार्ट अटैक खतरा होता है कमदिल के मरीजों और दिल से जुड़े विकारों से बचने के लिए नियमित रूप से मूंगफली का सेवन करना चाहिए। इसे खाने से दिल से जुड़ी बीमारियों से राहत मिल जाती है और हार्ट अटैक आने का चांस भी बहुत कम हो जाता है।
त्वचा के लिए फायदेमंदअंकुरित मूंगफली के अंदर ओमेगा 6 भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। जो कि त्वचा को कोमल और नम बनाए रखता है और इसीलिए अक्सर लोग मूंगफली के पेस्ट का इस्तेमाल फेस पैक के तौर पर करते हैं।
खून की कमी होती है दूरमूंगफली के अंदर आयरन मौजूद होता है इसीलिए यदि आप नियमित अंकुरित मूंगफली का सेवन करते हैं तो खून की कमी से दूर रहते हैं।
हड्डियां बनती हैं मजबूतभीगी हुई या अंकुरित मूंगफली के अंदर कैल्शियम और विटामिन डी की मात्रा बढ़ जाती है जो की हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करती है।