थकान और कमजोरी दूर करके शरीर में तेजी से खून, वजन और ताकत बढ़ाती हैं ये 10 चीजें

By उस्मान | Published: October 17, 2019 07:16 AM2019-10-17T07:16:47+5:302019-10-17T07:16:47+5:30

अगर कमजोरी के कारण अक्सर आपको थकान, सुस्ती रहती है आपका वजन कम होता जा रहा है, तो आपको तुरंत इन चीजों का सेवन शुरू कर देना चाहिए.

Healthy diet tips : foods that can increased weight, blood in body, strong bones, weight loss in Hindi | थकान और कमजोरी दूर करके शरीर में तेजी से खून, वजन और ताकत बढ़ाती हैं ये 10 चीजें

थकान और कमजोरी दूर करके शरीर में तेजी से खून, वजन और ताकत बढ़ाती हैं ये 10 चीजें

किसी भी इंसान की सेहत की नींव बेहतर खान-पान पर टिकी है। पोषक तत्वों से भरपूर चीजें खाने से इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने और शरीर के कामकाज को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। हेल्दी डाइट नहीं लेने की वजह से अधिकतर लोग कमजोरी, थकान, कमजोरी, खून की कमी, कमजोर हड्डियां, यौन समस्याओं आदि का सामना कर रहे हैं।

 बेशक आजकल अधिकतर लोग मोटापे से परेशान हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो दुबले-पतले हैं और अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं। अगर तमाम प्रयास के बावजूद आपका वजन नहीं बढ़ रहा है, तो हो सकता है आप खानेपीने को लेकर कुछ गड़बड़ी कर रहे हैं। न्यूट्रिशनिश्ट शिखा ए शर्मा आपको कुछ हेल्दी फूड्स की जानकारी दी रही हैं जिनके नियमित सेवन से आपको इन समस्याओं से बचने में मदद मिल सकती है।

1) पराठा और दलिया

वजन बढ़ाने के लिए आपको सुबह नाश्ते में नियमित रूप से पराठे खाने चाहिए। आप गेहूं, बाजरा या ज्वार का पराठा बना सकते हैं। इसे टेस्टी बनाने के लिए इसमें विभिन्न तरह की सब्जियां जरूर मिलाएं। ध्यान रहे कि पराठा बनाने के लिए बहुत ज्यादा तेल का इस्तेमाल ना करें। फाइबर से भरपूर दलिया ना केवल हेल्दी तरीके से आपका वजन बढ़ाता है बल्कि आपकी भूख को कंट्रोल में भी रखता है। आप इसमें विभिन्न सब्जियां मिलाकर इसके पोषक तत्वों को बढ़ा सकते हैं।

2) डोसा और ड्राई फ्रूट्स मिल्कशेक

वजन कम करने वालों के लिए डोसा परफेक्ट डिश नहीं है लेकिन अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सही विकल्प है। इसमें आलू मिक्स करने से ना केवल इसमें कैलोरी की संख्या बढ़ जाती है बल्कि इसका स्वाद भी बढ़ जाता है। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको रोजाना एक गिलास ड्राई फ्रूट्स मिल्कशेक पीना चाहिए। आपको बता दें कि बादाम प्रोटीन और कैलोरी का बेहतर स्रोत है। वजन बढ़ाने के लिए अपने शेक में बादाम मिलाएं। अधिक कैलोरी और टेस्ट के लिए आप कोकोनट मिल्क ले सकते हैं।

3) ओट्स और इडली

बेशक कई लोग ओट्स को वजन कम करने के लिए खाते हैं लेकिन अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको इसमें कुछ दूसरी हेल्दी चीजें मिक्स करनी चाहिए। यानीं आप एक कटोरी ओट्स में बादाम का दूध, तीन अंडों का सफेद हिस्सा और एक अंडे की जर्दी डालकर खा सकते हैं। ऐसा करने से इसमें कैलोरी की संख्या बढ़ जाती है। इडली को वजन कम करने वालों के लिए बेहतर नाश्ता माना जाता है लेकिन अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको इसे एक अलग तरीके से अपनी डाइट में शामिल करना होगा। आ 

 4) टमाटर

टमाटर खाने से शरीर में रक्त बढ़ता है। टमाटर खाने से पाचन किर्या सही होती है और त्वचा पर भी निखार लता है। टमाटर को सलाद के रूप में खाने से अधिक लाभ होता है। लेकिन याद रहे जिन लोगो को पथरी है वह टमाटर का कम सेवन करें।

5) किशमिश

किशमिश का सवेन करना भी शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। किशमिश की 40 ग्राम मात्रा को गुनगुने पाने में अच्छे से धो ले। उसके बाद 250 एमएल दूध में डालकर उबाल ले। फिर आप इस दूध को पिए और किशमिश खा लें। यह काम दिन में दो बार करें। इससे आपकी शारीरिक थकान और कमजोरी दूर होने लग जाएगी।

6) पालक

शरीर में रक्त की कमी को दूर करने के लिए पालक अपने आहार में शामिल करें। क्योंकि शरीर को सबसे पहले रक्त की आवश्यकता होती है जिससे आपका शरीर स्वस्थ रहता है। पालक आयरन का भंडार है और नियमित रूप से इसका रस पीन खून की कमी और मानसिक तनाव दूर होता है और त्वचा पर निखार आता है।

7) केला

केले से तुरंत ऊर्जा मिलती है। पोटेशियम का भंडार केला खाने से शरीर में शक्ति और चर्बी दोनों बढ़ती है। आप दो केले खाना खाने के बाद खाये जिसे आपके शरीर में जान तो आएगी ही इसके साथ आपकी सुंदरता भी बढ़ेगी।

8) अंजीर

एक दिन में एक कप अंजीर खाने से शरीर को लगभग 240 मिलीग्राम कैल्शियम मिलता है। इसके अलावा इसमें फाइबर, विटामिन के और पोटेशियम भी पाया जाता है। रोजाना खाली पेट अंजीर खाने से कब्ज, पाचन संबंधित समस्याएं भी दूर होती हैं।

9) साबूदाना और काजू

साबूदाना और बाजरा में भी कैल्शियम भरपूर होता है, इसलिए इनके बने पकवानों का भी सेवन करें। काजू में कॉपर और जिंक पाए जाते हैं जो मसल्स को मजबूत बनाने में काफी असरदार हैं।

10) तिल और सोया दूध

तिल में भी कैल्शियम होता है। रोजाना 1 गिलास में 1 चम्मच दूध मिलाकर पीने से कैल्शियम की कमी पूरी होती है। सोया दूध से बने टोफू में भी कैल्शियम होता है जो मजबूत हड्डियों के लिए जरूरी है।

Web Title: Healthy diet tips : foods that can increased weight, blood in body, strong bones, weight loss in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे