रात को सोने से पहले घी में भूनकर खा लेना ये चीज, कभी नहीं जाना पड़ेगा डॉक्टर के पास

By उस्मान | Published: December 13, 2019 12:35 PM2019-12-13T12:35:37+5:302019-12-13T12:35:37+5:30

लहसुन में वो सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं

Healthy diet tips : baked garlic health benefits for diabetes, erectile dysfunction, blood pressure, cancer, winter diseases | रात को सोने से पहले घी में भूनकर खा लेना ये चीज, कभी नहीं जाना पड़ेगा डॉक्टर के पास

रात को सोने से पहले घी में भूनकर खा लेना ये चीज, कभी नहीं जाना पड़ेगा डॉक्टर के पास

Highlightsज्यादा लाभ लेना चाहते हैं, तो आप इसे भूनकर घी के साथ खायें लहसुन में एलिसिन होता है जो काफी शक्तिशाली तत्व है

लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि इसके अनगिनत स्वास्थ्य फायदे भी हैं। लहसुन में वो सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। लहसुन को आप कच्चा, भूनकर, अंकुरित करके और विभिन्न व्यंजनों में इस्तेमाल कर सकते हैं और यह सभी रूप में आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। 

वेबएमडी के अनुसार, लहसुन में विटामिन ए, बी1, बी6, सी, मैंगनीज, कैल्शियम, कॉपर, सल्फ्यूरिक एसिड और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। लहसुन में एलिसिन नामक मुख्य तत्व होता है, जोकि एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंड गुणों से भरपूर होता है। 

अगर आप लहसुन का ज्यादा लाभ लेना चाहते हैं, तो आप इसे भूनकर घी के साथ खा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि लहसुन घी में भूनकर खाने से कई छोटे-बड़े रोगों से बचने में मदद मिलती है। 

ऐसा माना जाता है कि इससे हड्डियों को मजबूत बनाने, कॉलेस्ट्राल कम करने, डायबिटीज से बचने, दिल को स्वस्थ रखने, सर्दियों में होने वाले विकारों से बचा जा सकता है। चलिए जानते हैं लहसुन को भूनकर खाने के फायदे।

दांत के दर्द से मिलती है राहत
लहसुन को घी में भूनकर खाने से दांत दर्द से राहत मिलता है। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं जो दर्द से राहत देते हैं। दांत दर्द को दूर करने के लिए लहसुन की कली दांत से पीसने से भी राहत मिलता है।

हृदय रोगों से बचाने में सहायक
घी में भुना हुआ लहसुन के नियमित सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। इसके नियमित सेवन करने से लो ब्लड प्रेशर बढ़ता है और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। इसलिए इसके सेवन से हृदय रोगों से बचाव होता है।

कैंसर की रोकथाम
भुना हुआ लहसुन खाने से शरीर में इम्युनिटी पावर बढ़ती है, जिससे शरीर में ट्यूमर नहीं बन पाता है। घी में भूनकर लहसुन का सेवन करने से कैंसर जैसी समस्या नहीं होने पाती है। खासकर प्रोस्टेट कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर दूर रहता है।

पेट रहता है दुरुस्त
यदि आपका पेट बार-बार खराब होता रहता है और आप जल्दी-जल्दी इंफेक्शन के शिकार हो जाते हैं तो घी में भूनकर लहसुन का सेवन करें। यह समस्या दूर हो जाएगी इसके अलावा इसके सेवन से सीने में जलन उल्टी पेट की खराबी को दूर करने में मदद मिलती है।

सर्दी-जुकाम में मिलती है राहत
सर्दियों में सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी जैसी समस्याओं से लगभग सभी पीड़ित रहते हैं। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको घी में भुना हुआ लहसुन खाना चाहिए। इसके एंटी-बायोटिक गुण सर्दी-जुकाम जैसी समस्या दूर रहती है।

इम्युनिटी सिस्टम बनता है मजबूत
भुने हुए लहसुन का नियमित सेवन करने से शरीर का रोग प्रतिरोधक क्षमता दुरुस्त होता है। जिसके वजह से शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन से मिलती है राहत
लहसुन में एलीसिन नाम का हार्मोन पाया जाता है जो मेल हार्मोन को बढ़ाता है। इसे पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन दूर होता है। साथ ही लहसुन में सेलेनियम और भरपूर मात्रा में विटामिन पाए जाते हैं जो स्पर्म क्वालिटी को बेहतर बनाते हैं। 

इस बात का रखें ध्यान 

अगर आप ऊपर बताये किसी भी विकार से पीड़ित हैं, तो सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लें और उसके बाद ही इन उपायों का इस्तेमाल करें। लहसुन को अधिक मात्रा में खाने से कई समस्याएं हो सकती हैं।

Web Title: Healthy diet tips : baked garlic health benefits for diabetes, erectile dysfunction, blood pressure, cancer, winter diseases

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे