लाइव न्यूज़ :

बवासीर का रामबाण इलाज है पेट्रोलियम जेली, ऐसे करें इस्तेमाल

By उस्मान | Updated: May 18, 2018 07:52 IST

यह उपाय तभी काम करेगा जब बवासीर की स्थिति ज्यादा गंभीर ना हो।

Open in App

बवासीर एक गंभीर समस्या है। यह एक दर्दनाक बीमारी है जिसमें गुदे से खून निकलता है। एक्सपर्ट बवासीर से बचने के लिए पहले कब्ज निपटने की सलाह देते हैं। दरअसल कब्ज से से बवासीर की शुरुआत होती है। कब्ज के कारण बाउल मूवमेंट पर असर पड़ता है जिससे गुदे से खून आने लगता है। इससे आपको कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। डॉक्टर कब्ज से बचने के लिए फाइबर से भार्प्पोर डाइट लेने की सलाह देते हैं। लेकिन कभी-कभी सिर्फ प्रॉपर डाइट से भी आराम नहीं मिलता है। यही वजह है कि कुछ लोग इससे आराम पाने के लिए घरेलू उपाय भी ट्राई करते हैं।  

बवासीर के इलाज के लिए पेट्रोलियम जेली ही क्यों?

बवासीर के दौरान स्टूल पास करते समय ज्यादा जोर लगाने से आपको दर्द और खून आ सकता है। इस हिस्से में रक्तस्राव से बचने का एक तरीका एनल हिस्से को चिकना या लुब्रीकेट रखना भी है। इसके कई तरीके हो सकते हैं जैसे इस हिस्से की तेल से मसाज करना या पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करना। यह आपको थोडा अचंभित लग सकता है लेकिन इस मेथड से आपको फायदा हो सकता है। यह एक प्रभावी तरीका है जिसके बाद आपको स्टूल पास करने के लिए बहुत ज्यादा जोर नहीं लगाना पड़ेगा। 

यह भी पढ़ें- गर्मियों में होने वाली 5 गंभीर बीमारियां और उनसे बचने के तरीके

ऐसे करें पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल

अपनी बीच की दोनों उंगलियों में थोड़ी पेट्रोलियम जेली लगाएं और अंगूठे की सहायता से गुदे वाले हिस्से में लगाएं और आराम से मालिश करें। ध्यान रहे कि यह हिस्सा अच्छी तरह लुब्रिकेट हो जाना चाहिए। अगर संभव हो तो अपनी एक उंगली अंदर डालकर पेट्रोलियम जेली लगाएं। इस हिस्से के लुब्रिकेट होने के बाद दर्द और खून बहने की संभावना कम हो सकती है। 

यह भी पढ़ें- बवासीर (Hemorrhoids) से छुटकारा पाने के लिए ऐसे खाएं मूली

इस बात का रखें ध्यान

ध्यान रहे कि यह उपाय तभी काम करेगा जब बवासीर की स्थिति ज्यादा गंभीर ना हो। खतरनाक बवासीर में यह उपाय काम नहीं करता है। इस स्थिति में मेडिकल इलाज ही सही उपचार है।  

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब