20- 35 साल की कोई भी महिला इन 7 लक्षणों को न करें नजरअंदाज, वरना जीवनभर होगा पछतावा

By उस्मान | Published: August 1, 2018 12:25 PM2018-08-01T12:25:49+5:302018-08-01T12:25:49+5:30

अगर आप सीमित मात्रा में पानी पीती हैं और अधिक बार पेशाब के लिए जाती हैं, तो सावधान हो जाएं।

health tips women do not ignore these symptoms they could be warning signs of dangerous diseases | 20- 35 साल की कोई भी महिला इन 7 लक्षणों को न करें नजरअंदाज, वरना जीवनभर होगा पछतावा

फोटो- पिक्साबे

कुछ बीमारियां महिलाओं को धीरे-धीरे घेरती हैं क्योंकि इन बीमारियों के लक्षण हमेशा पीरियड्स के दर्द से अलग होते हैं जिन्हें हर महिला पहचान नहीं पाती है। गाजियाबाद स्थित अटलांटा हॉस्पिटल में गाइनोकोलोजिस्ट डॉक्टर सुमन गुप्ता आपको कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में बता रही हैं जिनके बारे आपको जरूर मालूम होना चाहिए ताकि आपको समय रहते इलाज में मदद मिल सके।  

1) हैवी पीरियड्स होना
ऐसा जेनेटिक या बहुत ज्यादा वर्कआउट करने से हो सकता है। या फिर यूटरस मायोमा, एंडोमेट्रोसिस थायराइड डिसफंक्शन के कारण हो सकता है। अगर यह केवल जेनेटिक है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। अगर आपको 7 दिन से ज्यादा पीरियड्स हो रहे हैं, खासकर रंग अगर ब्राइट रेड है तो कुछ गड़बड़ है। 

2) ब्रेस्ट में बदलाव
ब्रेस्ट कैंसर के शुरूआती लक्षणों को नोटिस करना मुश्किल होता है। और जब तक आपको ब्रेस्ट में दर्द की शिकायत होती है, तो बहुत देर हो चुकी होती है। इसलिए आपको ब्रेस्ट में किसी भी तरह का बदलाव महसूस होने पर सतर्क हो जाना चाहिए।  

3) मेनोपॉज के बाद ब्लीडिंग
मेनोपॉज के बाद बहुत सी महिलाएं खून आने की शिकायत करती हैं। यह खून गर्भाशय कैंसर, गर्भाशय, मायोमा, और अन्य खतरनाक रोगजनक प्रक्रियाओं का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। 

4) शरीर के किसी भी हिस्से पर बाल उगना 
शरीर पर बालों का बढ़ना हार्मोन में बदलाव के कारण हो सकता है। इससे आपको बांझपन, चयापचय विकार, या यहां तक कि स्तन कैंसर और एंडोमेट्रियल रोग होने का जोखिम हो सकता है। इस मामले में आपको तुरंत एंडोक्राइनोलॉजिस्ट से सलाह लेनी चाहिए।

 

5) अचानक वजन कम होना
अगर आपका वजन कम हो रहा है, तो आपको खुश होने की जरूरत नहीं है। कभी-कभी यह क्रोनिक डिजीज, टाइप 2 डायबिटीज या कैंसर का लक्षण हो सकता है। अगर पिछले 6-12 महीनों में आपका वजन 10-15 पाउंड कम हो गया है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

यह भी पढ़ें- 18-25 साल का हर लड़का-लड़की जरूर करा ले ये 5 मेडिकल टेस्ट, वरना जीवन भर होगा पछतावा

6) ज्यादा पेशाब आना 
यह किडनी खराब होने या यूटीआई का लक्षण हो सकता है। ऐसा हार्मोन असंतुलन और वैजाइनल माइक्रोफ्लोरा के साथ कुछ गड़बड़ होने का संकेत हो सकता है। अगर आपको पेशाब के साथ प्यास भी ज्यादा लगती है, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है। अगर आप सीमित मात्रा में पानी पीती हैं और अधिक बार पेशाब के लिए जाती हैं, तो सावधान हो जाएं। 

Web Title: health tips women do not ignore these symptoms they could be warning signs of dangerous diseases

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे