पेशाब के समय दर्द के साथ निकलने लगे छोटे-छोटे कीड़े, जानें क्या है यह समस्या और किन लोगों को इसका खतरा

By उस्मान | Updated: December 30, 2020 13:13 IST2020-12-30T13:08:50+5:302020-12-30T13:13:50+5:30

यह समस्या कमजोर इम्यूनिटी सिस्टम से जुड़ी हुई है

Health tips: larvae found in women bladder, what is Urinary myasis, cause, sign and symptoms in Hindi | पेशाब के समय दर्द के साथ निकलने लगे छोटे-छोटे कीड़े, जानें क्या है यह समस्या और किन लोगों को इसका खतरा

हेल्थ टिप्स

Highlightsमहिला को यूरिन समस्या को नजरअंदाज करना पड़ा महंगायूरिनरी मायियासिस समस्या से पीड़ित थी महिलाब्लैडर में बन गया का मक्खियों का झुण्ड

शरीर में किसी भी तरह के लक्षण को नजरअंदाज करना सेहत के लिए कितना महंगा साबित हो सकता है, इसका ताजा मामला सामने आया है। एक महिला को पेशाब करते समय काफी दर्द महसूस हो रहा था और वो इस बात को तीन महीने से नजरअंदाज करती रही।

उसके होश तब उड़े, जब उसने देखा कि पेशाब के समय सिर्फ दर्द ही नहीं बल्कि मूत्रमार्ग से छोटे-छोटे कीड़े भी निकल रहे थे। 

अक्सर शरीर में कुछ छोटे-मोटे बदलाव होते रहते हैं जिन पर किसी का ध्यान नहीं जाता है। जब तक उस तरफ ध्यान जाता है, तब तक काफी देर हो चुकी होती है। ऐसा ही एक महिला के साथ में भी हुआ। ये पूरा मामला साउथ केरोलिना का है। 

क्या है पूरा मामला
डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, यहां एक 50 वर्षीय महिला को पेशाब की समस्या को लेकर अस्पताल भर्ती किया गया है। उसने देखा कि जब भी वो यूरीन करती है, तो उसे दर्द होता है। उसके नोटिस करने पर उसके ध्यान में आया कि पेशाब के साथ छोटे-छोटे कीड़े भी निकल रहे है।

डॉक्टरों ने सारे मेडिकल टेस्ट्स किये और जो रिपोर्ट्स निकलकर आई, वो चौंकाने वाली थी। उसमे पता लगा कि महिला के पेट में और कुछ नही बल्कि लार्वा मक्खियां हैं। ये छोटी तो होती है लेकिन इन्हें आंखों से देखा जा सकता है। 

इन मक्खियों का पूरा झुण्ड महिला के ब्लैडर में जमा हो चुका था, जो उसे लगातार नुकसान पहुंचाए रहा था। बहुत ही कम संयोग होता है कि ये मक्खियां इंसानी शरीर में पाई जाए।

आगे के परीक्षण से पता चला कि लार्वा तकनीकी रूप से कृमि नहीं थे, लेकिन मक्खी की डिप्टेरिया प्रजाति के थे, जिन्हें डायसिस कहा जाता था। इस महिला ने तुरंत अपना इलाज शुरू करवाया और काफी मशक्कत के बाद धीरे धीरे करके इन लार्वा मक्खियो को शरीर से बाहर किया गया तब जाकर के वो महिला स्वस्थ हुई।  

यूरिनरी मायियासिस  क्या है?

मेडिकल भाषा में इसे यूरिनरी मायसिस कहा जाता है, जहां एक मक्खी शरीर में अपने अंडे देती है और कीड़े मूत्र पथ को संक्रमित करते हैं। आम तौर पर मूत्र संबंधी विकार तब होते हैं, जब लोग मक्खी के अंडे से दूषित जल स्रोतों को पीते हैं।

Artifacts - Image Library Page 10

मायियासिस के लक्षण क्या हैं?

इसके विशिष्ट लक्षणों में खुजली, बेचैनी और कभी-कभी तेज दर्द होना शामिल है। सबसे पहले, लोगों के पास एक छोटा लाल बम्प होता है जो एक सामान्य कीट के काटने या दाना (फुंसी) की शुरुआत जैसा हो सकता है। 

शरीर में कहां-कहां हो सकता है इन्फेक्शन

मायसिस इन्फेक्शन त्वचा, आंख, नाक मार्ग और जठरांत्र संबंधी मार्ग में हो सकते हैं लेकिन मूत्र संबंधी मायसिस सबसे असामान्य है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आम तौर पर यह समस्या उन लोगों को हो सकती है जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है।

किसे है इस समस्या का ज्यादा खतरा

रोगी ने डॉक्टरों को बताया कि उसे डायबिटीज भी है, जो कि संक्रमण और परजीवियों से लड़ने की कम क्षमता के साथ एक समझौता प्रतिरक्षा प्रणाली से जुड़ा हुआ है। लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि उसकी हालत ठीक है, और उसके पेशाब में खून नहीं था।

उन्होंने बताया कि उसे कोई अंदाजा नहीं था कि वह किस तरह से संक्रमित हो रही है। उसे जननांग पथ या श्रोणि से जुड़ी कोई समस्या नहीं थी। फिलहाल महिला स्वस्थ है। 

Web Title: Health tips: larvae found in women bladder, what is Urinary myasis, cause, sign and symptoms in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे