जानलेवा एनीमिया की बीमारी में रामबाण है 4 किस्म के जूस, पीते ही यूं चुटकियों में खत्म हो जाएगी खून की कमी

By आजाद खान | Published: May 2, 2022 05:20 PM2022-05-02T17:20:42+5:302022-05-12T17:46:48+5:30

जानकारों के हिसाब से इस बीमारी में बाहर से दिखने वाला हेल्थी इंसान भी अंदर से एक दम कमजोर होता है।

Health Tips in hindi 4 types of juices are panacea in disease of lethal anemia lack of blood will end pinch as soon as you drink | जानलेवा एनीमिया की बीमारी में रामबाण है 4 किस्म के जूस, पीते ही यूं चुटकियों में खत्म हो जाएगी खून की कमी

जानलेवा एनीमिया की बीमारी में रामबाण है 4 किस्म के जूस, पीते ही यूं चुटकियों में खत्म हो जाएगी खून की कमी

Highlightsएनीमिया की बीमारी शरीर के लिए बहुत ही खतरनाक बीमारी है। इसमें शरीर में खून की कमी हो जाती है। यही नहीं इसमें मरीजों के नाखून सफेद, सूखे और खुरदुरे नजर आने लगते हैं।

Anemia Tips: एनीमिया बहुत ही खतरनाक बीमारी है। इस बीमारी में व्यक्ति का शरीर बहुत कमजोर हो जाता है। यह बीमारी इतना खतरनाक होता है कि जब यह किसी को हो जाता है तो उसका शरीर हेल्थी तो दिखता है, लेकिन वह अंदर से बहुत ही कमजोर होता है। एनीमिया के कारण आंखों और त्वचा का रंग पीला पड़ने लगता है। इसमें मरीजों के नाखून सफेद, सूखे और खुरदुरे नजर आने लगते हैं। यह बहुत ही जानलेवा बीमारी है। 

आयरन और न्यूट्रिऐंट्स के कमी के कारण एनीमिया की बीमारी होती है। वहीं इसका कोई ठीक नहीं होता है कि आयरन और न्यूट्रिऐंट्स के कमी से ही एनीमिया होता है, बल्कि कुछ और गंभीर रोगों के कारण भी लोगों में यह बीमारी होती है। हालांकि किस कारण से एनीमिया हुआ है, इस बात को डॉक्टर ही बता पाएंगे। अगर किसी को एनीमिया है तो उनको यह नीचे बताए गए जूस पिलाएं, इसका स्वाद भी अच्छा है और इससे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है जिससे एनीमिया की बीमारी भी दूर होती है।

1. ऐलोवेरा का जूस (Alovera Juice)

एनीमिया की बीमारी में ऐलोवेरा का जूस बहुत ही लाभदायक है। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है। इसके इस्तेमाल से त्वचा और बालों को काफी फायदा होता है। ऐसा कहा जाता है कि जो कोई हर रोज एक गिलास ऐलोवेरा का जूस पीता है, उसका खून साफ रहता है।

2. अंगूर का जूस (Grapes Juice)

ऐलोवेरा का जूस की तरह अंगूर का जूस भी बॉडी के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे एनीमिया की बीमारी में लड़ने में आसानी मिलती है। आप इसे ऐसे ही खा सकते हैं या या काला नमक मिलाकर जूस की तरह ले सकते हैं। यह आपके शरीर को ठंडा रखता है और हीमोग्लोबिन बढ़ाने में हमारी मदद भी करता हैं।

3. आम का सेवन (Mango Use)

पका आम शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इससे खून की कमी भी दूर होती है और लगातार इस्तेमाल से एनीमिया से मुक्ति मिलती है। अगर अच्छा रिजल्ट पाना है तो रात में आम खाने के बाद एक गिलास दूध पी ले, इससे आपके शरीर के खून की कमी हमेशा के लिए दूर होगी। 

4. चुकंदर का जूस (Beet Juice)

इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, यही कारण है कि जानकार इसका सेवन करने की सलाह देते हैं। खून की कमी को दूर करने के लिए चुकंदर को सबसे अच्छा माना गया है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)
 

Web Title: Health Tips in hindi 4 types of juices are panacea in disease of lethal anemia lack of blood will end pinch as soon as you drink

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे