लाइव न्यूज़ :

हेल्‍थ टिप्स: नींबू के सेवन से नहीं आती है मुंह से बदबू, जानें इसके 8 फायदे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 11, 2018 11:10 IST

अत्यधिक नींबू पानी के सेवन से दांतों पर इफेक्ट डालता है। क्योंकि नींबू में सिट्रस ऐसिड होता है।

Open in App

गर्मी का दिन आ गया है। इस मौसम में लोगों को पानी की आवश्यता अधिक मात्रा में होती है। जगह-जगह गन्ने का जूस से लेकर नींबू पानी के स्टॉल नजर आने लगते हैं। नींबू को हमारे सेहत से लेकर सौंदर्य के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसका प्रयोग लोग अलग-अलग तरीके से करते हैं कोई नींबू का प्रयोग अच्छी सेहत के लिए करता है तो कोई बुरी नजर से बचने के लिए अपने वाहनों और घरों में लटकाता है। नींबू न केवल शरीर के विषाक्त पदार्थ को दूर करके, शरीर को साफ करने में मददगार है बल्कि इसके और भी कई फायदे हैं। यह मोटापे जैसी बड़ी समस्याओं से निजात दिलाता है।

सुबह उठकर अगर रोजना एक ग्लास पानी में नींबू निचोड़ कर पिया जाए तो हमारे शरीर से कई रोग दूर हो जाएंगे। दरअसल पानी में नींबू निचोड़कर पीने से शरीर को विटामिन सी, पोटाशियम और फाइबर इत्यादि प्रदान कराता है। नींबू का सेवन करते वक्त हमेशा ये ध्यान रखना चाहिए कि इसे अधिक मात्रा में नहीं लेना चाहिए। इसके अपने साइड इफेक्ट भी होते हैं। अगर आप नींबू का सेवन कर रहे हैं तो आपको बिना डॉक्टर की सलाह लिए बिना इसकी शुरुआत न करें।  

आइए जानते हैं मात्रात्मक नींबू के सेवन से हमें क्या फायदे होते है।

1. गर्मियों में नींबू का सेवन करना काफी लाभदायक होता है। ताकि तेज धूप और लू जैसे चीजों से बचा जा सकता है। वैसे भी नींबू सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। 2. नींबू पानी के सेवन से हमारे शरीर में पाचक क्रिया यथावत बरकरार रहता है।  बल्कि ये पाचन क्रिया को और भी बेहतर बनाने में मददगार साबित होता है।3. नींबू पानी से हमारे शरीर में विटामिन सी कमी कमी को दूर करने में मदद करता है । साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण भी होते हैं। जिससे त्वचा के दाग-धब्बे साफ हो जाते हैं और त्वचा पर निखार आता है।4. रोजना नींबू पानी पीने से दिनभर ताजगी बनी रहती है और शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाती।5. अगर आपको जोड़ों के दर्द की शिकायत है तो भी नींबू पानी पीना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।6. वजन घटाना है तो सुबह उठकर नींबू पानी पीने से बेहतर दूसरा कोई उपाय नहीं।7. नींबू पानी मुंह की दुर्गध को दूर करने में मददगार है। साथ ही इसके इस्तेमाल से ताजगी बनी रहती है।8. नींबू पानी विटामिन सी और पोटेशियम के गुणों से भरपूर होता है। जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करने का काम करता है।

ये हैं साइड इफेक्ट 

1. अत्यधिक नींबू पानी के सेवन से दांतों पर इफेक्ट डालता है। क्योंकि नींबू में सिट्रस ऐसिड होता है जो दांतों में ज्यादा संपर्क होने से दांत संवेदनशील हो जाते है। 2. अगर सीने में जलन हो रही है तो आपको तत्कालप्रभाव से नींबू के पानी का सेवन छोड़ देना चाहिए। क्योंकि इसमें ऐसिड होता है। 3. कभी आप ज्यादा खाना खा लेते हैं और खाना पचाने के लिए अधिक मात्रा में नींबू पानी का सेवन करते हैं तो यह आपके पेट और सेहत के लिए हानिकरक हो सकते हैं। 4. नींबू पानी के अधिक सेवन से बार-बार पेशाब आती है जिससे बॉडी में डीहाइड्रेशन होने का खतरा बन जाता है।  

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत