Diet Tips: सुबह बासी मुंह खाएं ये 6 चीजें, खून और प्रोटीन की कमी होगी दूर, शरीर बनेगा ताकतवर

By उस्मान | Published: June 10, 2021 11:56 AM2021-06-10T11:56:11+5:302021-06-10T11:56:11+5:30

सुबह बासी मुंह इन चीजों के सेवन से सेहत को होते हैं अनगिनत फायदे

Health diet tips: 6 Best Foods to Eat in the Morning to boost immunity system and get rid anemia, protein deficiency | Diet Tips: सुबह बासी मुंह खाएं ये 6 चीजें, खून और प्रोटीन की कमी होगी दूर, शरीर बनेगा ताकतवर

हेल्दी डाइट टिप्स

Highlightsसुबह बासी मुंह इन चीजों के सेवन से सेहत को होते हैं अनगिनत फायदे प्रोटीन की कमी हो सकती है दूरएनीमिया के रोगियों के लिए बेहतर विकल्प हैं ये चीजें

स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ भोजन जरूरी है। खाने-पीने के मामले में समय और सही मात्रा का भी ध्यान रखना जरूरी है। कई लोग हेल्थी चीजों का सेवन करते हैं, फिर भी बीमार रहते हैं। इसकी बड़ी वजह खाने-पीने के समय का ध्यान नहीं रखना है। 

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सही समय पर सही चीज खाने से शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद मिलती है। हम आपको ऐसी पांच चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको सुबह उठकर बासी मुंह खाना चाहिए। 

बासी मुंह इन चीजों को खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है और आपको कैंसर, बवासीर, मोटापा, खून की कमी, कब्ज जैसी गंभीर बीमारियों से बचने में मदद मिल सकती है। कोरोना काल में इन चीजों का सेवन और भी ज्यादा लाभदायक सिद्ध हो सकता है। 

किशमिश
किशमिश सूखे अंगूर होते हैं, इसके अंदर विटामिन, कैल्शियम, जिंक, कार्बोहाइड्रेट जैसे तत्व भारी मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जरूरी है। इसका सेवन आप रात भर पानी में डुबोकर सुबह के समय कर सकते हैं। यह बवासीर, कब्ज, खून की कमी, थकान, शारीरिक कमजोरी आदि से बचाने में सहायक है। 

गर्म पानी और गुड़
बासी मुंह गर्म पानी और गुड़ का सेवन किया जाए तो यह शरीर को काफी एनर्जी प्रदान करता है। गुड़ खाने से शरीर में खून की सफाई होती है और नया खून बनता है। यह दिल से जुड़ी बीमारियों को भी दूर करता है। शरीर में आई कमजोरी को भी यह दूर करने में सहायक है। इसके नियमित सेवन से शरीर में एनर्जी का लेवल बढ़ाया जा सकता है। 

यदि आपको भोजन पचाने में दिक्कत आती है तो आप गर्म पानी के साथ गुड़ का सेवन करें। आपकी कब्ज, एसिडिटी, गैस जैसी तमाम समस्याएं दूर हो जाएंगी। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए भी यह एक अच्छा ऑप्शन है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है वह रोज गुड़ खाएं। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फास्फोरस मौजूद होता है जो की हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है। 

भीगे बादाम
बादाम के अंदर ओमेगा 3 फैटी एसिड, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन ई, फास्फोरस जैसे तत्व काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। कच्चा बादाम काफी ज्यादा फायदेमंद होता है, यदि आप इसे भिगो कर सेवन करते हैं तो छिलकों के अंदर मौजूद टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। सुबह के समय आप बादाम के छिलके को उतारकर खाएं। बादाम के छिलके में टैनिन नाम का एक तत्व मौजूद होता है जो पोषक तत्वों के अवशोषण को रोक लेता है।

लहसुन
लहसुन पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाने के लिए एक अच्छी औषधि है। इसे आप भूनकर या कच्चा भी खा सकते हैं। इस खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे गैस्ट्रिक, पेट फूलना आदि समस्याएं दूर होती हैं। यह शरीर को सेहतमंद बनाए रखने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है, यह शारीरिक कमजोरी, पोषक तत्वों की कमी को दूर करता है। 

शहद  
औषधीय गुणों से भरपूर शहद का इस्तेमाल सर्दी के मौसम में सुबह गुनगुने पानी से करना बेहद फायदेमंद रहता है। शहद में मिनरल्स, विटामिन, फ्लेवोनोइड्स और एंजाइम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपके वजन को कम करने में भी मदद कर सकते हैं।

अखरोट
हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर अखरोट को ड्राईफ्रूट का राजा कहा जाता है। इसके इस्तेमाल से ना सिर्फ ब्रेन की हेल्थ दुरुस्त रहती है बल्कि आपकी ओवर ऑल सेहत भी ठीक रहती है। अखरोट में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, कॉपर, ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमें सेहतमंद रखते हैं। बादाम की तरह अखरोट भी भीगोकर खाने से सेहत को फायदा मिलता है। अखरोट याददाश्त को दुरुस्त करता है। सर्द मौसम में ये आपको पूरा दिन एनर्जेटिक रखेगा।

Web Title: Health diet tips: 6 Best Foods to Eat in the Morning to boost immunity system and get rid anemia, protein deficiency

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे