लाइव न्यूज़ :

बार-बार हथेलियों पर आता है पसीना, कहीं यह गंभीर समस्या तो नहीं, जानें हाइपरहाइड्रोसिस के कारण और घरेलू उपाय

By आजाद खान | Updated: October 14, 2022 18:27 IST

जानकारों की माने तो आम तौर पर पसीना का आना एक नार्मल बात है, लेकिन जब आपके शरीर या हथेली में ज्यादा पसीना आने लगे तो इस पर आपको विचार करना जरूरी बन जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देहथेलियों में बार-बार पसीने का ज्यादा आना एक चिंता का विषय है। इससे आपको स्वास्थ संबंधी परेशानी भी हो सकती है। इस परेशानी से राहत पाने के लिए आप नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते है।

Skin Care Tips in Hindi: आम तौर पर हाथ के साथ पूरे शरीर में पसीना का आना एक सही बात है, लेकिन जब पसीना ज्यादा आता है तो यह एक परेशानी की बात है। ऐसे में कई लोगों को यह समस्या है कि उनके हाथ में ज्यादा पसीना आता है। इस हालत में इसका इलाज कराना जरूरी हो जाता है। 

इसके लिए आप डॉक्टर को भी देखा सकते है और अगर आप चाहते है कि इसका फ्री और बिना किसी साइड इफेक्ट का इलाज हो तो इसके लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे को भी इस्तेमाल कर सकते है। 

क्यों होता है ज्यादा पसीना

ऐसे में आम तौर में हाथ में पसीना का आना एक नार्मल बात है, लेकिन जब पसीना ज्यादा आने लगता है तो यह एक बीमारी हो सकती है। इस बीमारी को हाइपरहाइड्रोसिस कहते है। जानकार कहते है कि जब आपके शरीर या हाथ से ज्यादा पसीना निकलता है तब इससे आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी हो सकती है। 

ऐसे में नीचे बताए गए घरेलू नुस्खे को इस्तेमाल कर आप अपने हाथ से ज्यादा पसीना के निकलने की समस्या को बहुत ही आसानी को दूर कर सकते है। 

हल्के कपड़े पहने

इस तरह की समस्या में आपको यह सलाह दी जाती है कि आप हल्के और खुले-खुले कपडे़ ही पहने। ऐसा करने से आपका शरीर खुला रहता है जिससे शरीर में पसीना नहीं पनपता है। इसके अलावा आप समय-समय पर अपना हाथ साफ भी करते रहे। 

बेकिंग सोडा का लगाए लेप

इस समस्या में बेकिंग सोडा का भी आप लेप लगा सकते है। इसके लिए आप बेकिंग सोडा को ले लें और अपने हिसाब से पानी मिला लें। इसके बाद इसका पेस्ट बना लें और उसे हर रोज अपने हथेलियों पर पांच मिनट के लिए लगाया करें। इसके बाद आप हाथ को साफ कर लें। इससे आपको ज्यादा फायदा मिलेगा। 

कच्चे आलू को भी कर सकते है इस्तेमाल

अगर आपके हाथ में ज्यादा पसीना आता है तो आप इसके लिए कच्चे आलू के पतले-पतले स्लाइसेज को भी इस्तेमाल कर सकते है। इन पतले-पतले स्लाइसेज को आप अपने हथेलियों पर पांच मिनट तक रगड़े, इससे आपको आराम मिलेगा। 

एप्पल साइडर विनेगर का भी कर सकते है उपयोग

ज्यादा पसीने की समस्या में आप सेब के सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते है। ऐसा करने से आपका पीएच स्तर संतुलित रहता है और आप पसीने से बचे रहते है। इसके लिए आप अपने डाइट में दो चम्मच इस सिरके को पीया करें।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब