लाइव न्यूज़ :

चेहरे का मोटापा दूर करने के लिए सिर्फ 5 मिनट करें ये 5 एक्सरसाइज

By उस्मान | Updated: April 24, 2018 13:45 IST

चेहरे के सौंदर्य में जितना महत्व आंख, नाक,गाल का है, उतना ही ठोड़ी का भी है। मोटापा बढ़ने के साथ-साथ ठोड़ी के नीचे मांस भी बढ़ जाता है, जिसे दोहरी ठोड़ी या डबलचिन कहा जाता है।

Open in App

डबल चिन यानी दोहरी ठोड़ी चेहरे की खूबसूरती को खराब कर सकती है। दुर्भाग्‍य से डबल चिन चेहरे पर होती है और इसे छिपाया भी नहीं जा सकता। इससे न सिर्फ आपके चेहरे का आकर्षण बल्कि कॉन्फिडेंस भी कम होता है। चेहरे के सौंदर्य में जितना महत्व आंख, नाक,गाल का है, उतना ही ठोड़ी का भी है। मोटापा बढ़ने के साथ-साथ ठोड़ी के नीचे मांस भी बढ़ जाता है, जिसे दोहरी ठोड़ी या डबलचिन कहा जाता है। वैसे तो सही हेयर-कट और मेकअप से इससे अस्थाई राहत मिल सकती है। लेकिन अगर इससे हमेशा के लिए छुटकारा चाहिए तो आपको इन उपायों पर काम करना चाहिए। 

1) 'किस द स्‍काई'

ठोड़ी के नीचे से अतिरिक्‍त वसा को हटाने के लिए 'किस द स्‍काई' एक बेहतर एक्‍सरसाइज है। इसे करने के लिए अपना सिर पीछे ले जाएं और छत की दिशा में देखते हुए किसिंग साउंड करते रहें। इसे दिन में एक-एक मिनट तक दो बार करें।

  

2) जीभ बाहर निकालें

पीठ सीधी करके बैठ जाएं अब अपना मुंह खोलें और जीभ बाहर निकालें जीभ को दस सेकंड तक बाहर रखें इस प्रक्रिया को दस बार दोहराएं

3) होंठों से 'ओ' शेप बनाएं

पीठ सीधी करके बैठ जाएं चेहरे को छत के ओर उठाएं अब होंठों को बाहर के तरफ करें होंठों को इस तरह बनाएं जैसे किसी को किस करते हैं  इस प्रक्रिया को दस सेकंड तक करें

4) गर्दन को घुमाएं

अपने रीढ़ को सीधा रखें अब अपनी गर्दन को एक तरफ से घुमाना शुरू करें गर्दन को सही दिशा में लाएं इस एक्सरसाइज को पांच बार करें

5) चेहरे को मछली जैसा बनाएं

अपने होठों को मछली के आकार का बनाएं अब दोनो दिशाओं पर अपने होंठों को घुमाएं इस मुद्रा में दस सेकेंड तक रहें इस एक्सरसाइज को दस बार करें 

इस बात का ध्यान रखें

अगर आप चेहरे के मोटापे या डबल चिन से परेशान हैं, तो आपको ऊपर बताए गए उपायों पर नियमित रूप से काम करना चाहिए। बावजूद इसके अगर आपको कोई फायदा नहीं हो रहा है, तो आपको फिटनेस एक्सपर्ट से मिलना चाहिए। 

(फोटो- पिक्साबे, सोशल मीडिया) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब