Fertility Diet: स्पर्म काउंट, इनफर्टिलिटी में सुधार करके मां-बाप बनने का चांस दोगुना कर देती हैं ये 5 चीजें

By उस्मान | Published: July 2, 2019 06:23 PM2019-07-02T18:23:17+5:302019-07-02T18:23:17+5:30

Fertility Diet: एक्सपर्ट मानते हैं कि 32 वर्ष की आयु के बाद महिला की प्रजनन क्षमता कम होने लगती है और उसके बाद भी ऐसा होता रहता है जबकि 50 वर्ष की आयु के किसी पुरुष की प्रजनन क्षमता घटने लगती है।

Fertility Diet: best foods to boost infertility, increase sperm count, motility, volume and More naturally in Hindi | Fertility Diet: स्पर्म काउंट, इनफर्टिलिटी में सुधार करके मां-बाप बनने का चांस दोगुना कर देती हैं ये 5 चीजें

फोटो- पिक्साबे

एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में लगभग 30 मिलियन से अधिक लोग (पुरुष और महिलाएं दोनों) बांझपन (infertility) से पीड़ित हैं। नियमित रूप से यौन संबंध के बावजूद गर्भ धारण करने में असमर्थता होना बांझपन कहलाता है। रिपोर्ट के अनुसार बांझपन के 40-50 फीसदी मामले केवल महिलाओं की शारीरिक स्थितियों से जुड़े हैं जबकि 20 फीसदी मामले पुरुषों में स्पर्म विकारों से जुड़े हैं। 

बांझपन के लिए कई कारक जिम्मेदार हैं जो हर लोगों को अलग-अलग तरीके से प्रभावित करते हैं और इनमें उम्र एक मुख्य कारक है। एक्सपर्ट मानते हैं कि 32 वर्ष की आयु के बाद महिला की प्रजनन क्षमता कम होने लगती है और उसके बाद भी ऐसा होता रहता है जबकि 50 वर्ष की आयु के किसी पुरुष की प्रजनन क्षमता घटने लगती है।

स्मोकिंग, शराब, मोटापा, एसटीडी, एंटीबॉडीज, ट्यूमर, हार्मोनल परिवर्तन, यौन समस्याएं, कुछ दवाएं और पीसीओएस जैसे कारण पुरुष और महिलाओं में खराब स्पर्म और इनफर्टिलिटी के मुख्य कारण हैं। इस समस्या से निपटने के लिए वैसे तो कई मेडिकल इलाज मौजूद हैं लेकिन जीवनशैली और खानपान में थोड़े बदलाव करके आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं।

1) विटामिन डी 
फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए विटामिन डी को अपने डाइट में जरूर शामिल करें। यह पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्‍या बढ़ाने में मदद करते हैं। विटामिन डी सूर्य की रोशनी से मिलता है। इसके अलावा अंडा, डेयरी उत्‍पाद, चिकन, मछलियां भी विटामिन डी के प्रमुख स्रोत हैं।

2) ओमेगा-3 
सैमन और अलसी के बीजों में पाया जाने वाला ओमेगा-3 प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में और गर्भपात के खतरे को कम करने में बहुत मददगार होता है। अधिक तैलीय मछली खाने से शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार आता है। ये आवश्यक वसा हार्मोन्स के स्वस्थ कार्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।

3) दूध
दूध संपूर्ण आहार माना जाता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में सभी पोषक तत्वों का समावेश होता है। दूध से बने उत्‍पाद का सेवन करने से प्रजनन क्षमता बढ़ती है। इसलिए अपने डायट चार्ट में दूध, दही, बटर, पनीर को शामिल कीजिए। यदि आपको दूध पीना पसंद नहीं तो आप बटर और पनीर का सेवन कर सकते हैं।

4) गाजर 
पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में गाजर बहुत फायदेमंद है। हार्वर्ड युनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने शोध में पाया कि गाजर में पाने जाने वाला तत्‍व पुरुषों की प्रजन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इस शोध में यह भी कहा गया कि सभी नारंगी और पीले रंग की सब्जियों में यह गुण होता है।

5) पानी
हर चिकित्सक आपको हर रोज ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह देता है क्योंकि इससे शरीर के कई सारे अंगों को फायदा मिलता है। इसके अलावा अगर आप ज्‍यादा पानी का सेवन करते हैं तो प्रजनन अंग अच्‍छे से काम करते हैं। पुरुषों में प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए उन्हें नियमित रूप से कम से कम 10-12 गिलास पानी का सेवन करना चाहिए।

Web Title: Fertility Diet: best foods to boost infertility, increase sperm count, motility, volume and More naturally in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे