लाइव न्यूज़ :

लीवर कैंसर से पहले शरीर देता है 10 चेतावनी, लड़कियों में ज्यादा दिखता है दूसरा लक्षण, तुरंत शुरू करें 8 काम

By उस्मान | Updated: September 19, 2019 12:28 IST

Liver Cancer Early Signs & Symptoms: कैंसर का सही समय पर इलाज हो जाए तो मरीज की जान बचानी आसान हो जाती है। लेकिन, इसके लिए जरूरी है कि इसके लक्षणों की पहचान भी सही समय पर कर ली जाए।

Open in App

वर्ल्ड कैंसर रिसर्च फंड इंटरनेशनल के अनुसार लिवर कैंसर पुरुषों में होने वाला पांचवा सबसे अधिक कैंसर और महिलाओं में नौवां सबसे अधिक होने वाला कैंसर है। 2018 में 840,000 से अधिक नए मामले सामने आए। कैंसर का सही समय पर इलाज हो जाए तो मरीज की जान बचानी आसान हो जाती है। लेकिन, इसके लिए जरूरी है कि इसके लक्षणों की पहचान भी सही समय पर कर ली जाए। हम आपको लीवर कैंसर के कुछ ऐसे संकेत और लक्षण बता रहे हैं जिन्हें पहचानकर आप समय पर इलाज करवा सकते हैं। 

लीवर कैंसर के संकेत और लक्षण

अधिकतर लोगों को लीवर कैंसर के शुरूआती लक्षण नहीं होते हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि अचानक वजन कम होना, भूख में कमी, ऊपरी पेट में दर्द, मतली और उल्टी, कमजोरी, थकान, पेट में सूजन, त्वचा में पीलापन आना, आंखों का सफेद होना (पीलिया), सफेद रंग का मल इसके लक्षणों में शामिल हैं। ऐसे संकेत या लक्षण का अनुभव होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

लीवर कैंसर के कारण

लीवर कैंसर तब होता है जब लीवर की कोशिकाएं अपने डीएनए में परिवर्तन (म्यूटेशन) विकसित करती हैं। सेल का डीएनए एक ऐसी चीज है, जो आपके शरीर में हर रासायनिक प्रक्रिया के लिए निर्देश प्रदान करती है। डीएनए म्यूटेशन इन निर्देशों में परिवर्तन का कारण बनता है। इसका परिणाम यह होता है कि कोशिकाएं नियंत्रण से बाहर बढ़ने लगती हैं और अंततः एक ट्यूमर बनाती हैं। 

कभी-कभी लीवर कैंसर क्रोनिक हेपेटाइटिस संक्रमण के कारण भी होता है। लेकिन कभी-कभी लीवर कैंसर बिना किसी बीमारियों वाले लोगों में होता है और यह स्पष्ट नहीं होता है कि इसका क्या कारण है।

ऐसे लोगों को है लीवर कैंसर का ज्यादा खतरा

- हेपेटाइटिस बी वायरस (एचबीवी) या हेपेटाइटिस सी वायरस (एचसीवी) के साथ क्रोनिक इन्फेक्शन से लीवर कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।- सिरोसिस एक ऐसा विकार है, जो आपके लीवर में स्कार टिश्यू का कारण बनती है और लीवर कैंसर का जोखिम बढ़ाती है।

 - जेनेटिक रूप से लीवर की बीमारियां लीवर कैंसर के खतरे को बढ़ा सकती हैं उनमें हेमोक्रोमैटोसिस और विल्सन रोग शामिल हैं।- डायबिटीज यानी ब्लड शुगर विकार वाले लोगों में लीवर कैंसर का खतरा उन लोगों की तुलना में अधिक होता है, जिन्हें डायबिटीज नहीं है।- नॉन अल्कोहलिक फैटी डिजीज एक ऐसी स्थिति है जिसमें लीवर में फाइट जमा हो जाता है जो लीवर कैंसर का कारण बन सकता है।

लीवर कैंसर से बचने के उपाय

शराब के सेवन से बचें, वजन पर कंट्रोल रखें, हेपेटाइटिस बी का टीका लगवाएं, हेपेटाइटिस सी के खतरे से बचें, इससे पीड़ित पार्टनर से सेक्स से बचें, हेपेटाइटिस बी और सी का इलाज कराएं, मसालेदार खाने से बचें, हेल्दी डाइट लें और रोजाना एक्सरसाइज करें।

टॅग्स :कैंसरहेल्थ टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब