सर्दियों में गजब के स्वास्थ्य लाभ पाने के लिए पीया करें तांबे के बर्तन वाले पानी, ठंड में रहेंगे फिट-होगी इम्यूनिटी बूस्ट

By आजाद खान | Published: December 17, 2022 06:00 PM2022-12-17T18:00:35+5:302022-12-17T18:04:24+5:30

एक्सपर्ट्स की माने तो हर सीजन में खासकर सर्दी में कॉपर के बर्तनों वाले पानी पीनी चाहिए। आयुर्वेद की अगर माने तो इन बर्तनों में रखे हुए पानी को पानी पीने से त्रिदोष यानी कफ, पित और वात को बैलेंस करने में मदद मिलती है।

drink Copper Vessels water in winter can boost immunity makes you fit health tips in hindi | सर्दियों में गजब के स्वास्थ्य लाभ पाने के लिए पीया करें तांबे के बर्तन वाले पानी, ठंड में रहेंगे फिट-होगी इम्यूनिटी बूस्ट

फोटो सोर्स: Wikipedia CC (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Vase-shaped_copper_vessel,_England,_1801-1900_Wellcome_L0058344.jpg)

Highlightsकॉपर के बर्तनों में रखा हुआ पानी सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। सर्दियों में इस तरह के पानी पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। यही नहीं इससे कई और समस्याएं भी दूर होती है।

Copper Vessels Benefits: पहले जमाने में लोग कॉपर के बर्तनों में ही पानी पीया करते थे। इसके पीछे उनका तर्क था कि इससे सेहत अच्छा रहता है। ऐसे में आज कल के जमाने में इसे कोई जल्दी इस्तेमाल नहीं करता है। लेकिन क्या आप जानते है कि कॉपर के बर्तनों में पानी पीने से क्या-क्या फायदे होते है। 

जानकारों की माने तो सर्दियों के सीजन में कॉपर के बर्तनों में पानी पीना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जब हम ऐसा करेंगे तो ठंडी में भी हमारी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। यही नहीं इसके कई और फायदे भी है जिससे शरीर को लाभ ही होता है। 

आयुर्वेद की अगर माने तो इन बर्तनों में रखे पानी को पानी पीने से त्रिदोष यानी कफ, पित और वात को बैलेंस करने में मदद मिलती है। तो ऐसे में आज के इस लेख में हम कॉपर के बर्तनों के बारे में ही जानेंगे और यह भी जानने की कोशिश करेंगे की इसके इस्तेमाल से हमें क्या-क्या लाभ हो सकते है। आइए एक-एक करके जान लेते है। 

विंटर सीजन में कॉपर के बर्तनों में पानी पीने से क्या लाभ होगा

हेल्थलाइन की माने तो विंटर सीजन में कॉपर के बर्तनों में रखे हुए पानी पीना चाहिए। इससे शरीर को अनगिनत फायदे होते है। इन्ही कुछ फायदों में से इसके कुछ फायदे नीचे बताए गए है। आइए एक-एक करके जान लेते है। 

1. डायजेशन सुधारता कॉपर के बर्तनों वाला पानी

जिन लोगों की डायजेशन में समस्या है उन्हें कॉपर के बर्तनों में ही पानी पीना चाहिए। इससे उनका पाचन तंत्र मजबूत रहता है। इससे जुड़े जानकारी भी यही सलाह देते है कि कमजोर डायजेशन वाले लोग इसे जमकर इस्तेमाल किया करें। 

2. इम्यूनिटी बढ़ाता है यह पानी

जानकारों की माने तो सर्दियों में हमारी इम्युनिटी कुछ ज्यादा ही कमजोर हो जाती है जिस कारण हम में सर्दी जुकाम की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप कॉपर के बर्तन वाले पीनी पीएंगे तो इससे आपको ताकत मिलेगी और आपकी इम्युनिटी भी बढ़ेगी। 

3. दिल के लिए भी है भायदेमंद

तांबे के बर्तनों में पानी पीने के कई फायदे होते है। इससे हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल दोनों ही कंट्रोल में रहता है जिस कारण आपका दिल भी फिट रहता है और उसमें किसी किस्म की बीमारी नहीं होती है। 

4. एनीमिया से भी दिलाती है राहत

जो लोग एनीमिया से परेशान है, उन्हें तांबे के बर्तन का पानी काफी लाभ पहुंचाता है और उन्हें एनीमिया जैसी समस्या से राहत दिलाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कॉपर शरीर में आयरन के एब्जोर्प्शन में मददगार साबित होता है और आप बीमारियों से मुक्त रहते है। 

5. वजन कम करने में करता है मदद

जिन लोगों की वजन बढ़ने की समस्या है, उनके लिए तांबे के बर्तन वाला पानी काफी लाभदायक होता है। ये आपके वजन को कंट्रोल कर उसे बढ़ने से रोकता है जिससे आप फिट रहते हो। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)
 

Web Title: drink Copper Vessels water in winter can boost immunity makes you fit health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे