लाइव न्यूज़ :

ऑफिस में घंटों एक जगह बैठे रहने वाले हो जाए सावधान, हो सकता है याददाश्त कमजोर-बढ़ सकती है परेशानी, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

By आजाद खान | Updated: January 22, 2023 17:01 IST

जानकारों की माने तो अगर कोई एक ही जगह पर घंटों तक बैठा रहता है तो इससे उनकी परेशानी काफी बढ़ सकती है। लोगों के इस आदत से उनकी मेमोरी पर भी असर पड़ सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देऑफिस में घंटों एक जगह पर बैठे रहना सेहत के लिए सही नहीं है।इससे आपको कई परेशानियों के साथ आपकी मेमोरी भी जा सकती है। ऐसे में इससे बचने के लिए नीचे बताए गए टिप्स को आप अपना सकते है।

Long Sitting Side Effects And Their Prevention: जो लोग ऑफिस में काम करते है उन्हें पता होगा कि वह काम में इतना वस्त हो जाते है कि उन्हें उनके सेहत का भी ख्याल नहीं रहता है। ऐसे में वो लोग ऑफिस में एक ही साथ घंटों तक बैठे ही रह जाते है। क्या आपको पता है कि एक साथ कई घंटों तक एक ही जगह पर बैठे रहना सही आदत नहीं है। इससे आपकी मेमोरी पर भी असर पड़ता है और इस कारण आपका याददाश्त भी कमजोर हो सकता है। 

इसे लेकर न्यूयॉर्क के ग्लोबल वेलबीइंग लीड ने एक रिसर्च किया है जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए है। ऐसे में आइए जानते है इस रिसर्च में क्या खुलासा हुआ है। यही नहीं इससे बचने के लिए हमें क्या करना चाहिए, आइए हम वह भी जान लेते है। 

क्या हुआ है खुलासा

ग्लोबल वेलबीइंग लीड के माइलार्ड हावेल ने इस संबंध में बताया कि जो लोग खासतौर पर ऑफिस में काम करते है उन्हें कम से कम तीन घंटे तक खड़े रहना चाहिए। जो कोई भी ऐसा करता है उसका ब्लड शुगर कम रहता है और इससे उसका स्ट्रेस भी कम होता है। यही नहीं ऐसा करने से लोगों में  न्यूरल एजिंग कम होता है और इससे टेम्पोरल लोब के बिगड़ने का भी डर कम होता है। ऐसे दिमाग का यही हिस्सा है जो मेमोरी स्टोर करके रखता है। यही कारण है कि इससे हमारे मेमोरी पर भी असर पड़ सकता है। 

क्या करना चाहिए

जानकारों की माने तो जो लोग ऑफिस में काम करते है, उन्हें हर आधे घंटे पर दो बार ब्रेक लेना चाहिए और टहलना चाहिए। ऐसा करने से उनके ब्लड का संचार ठीक रहता है और इससे वह किसी किस्म की परेशानी से बच सकता है।  

यही नहीं ऐसा करने से आपका शरीर भी फिट रहेगा और आपके मेमोरी पर भी असर न पड़ने का खतरा कम हो जाएगा। यही कारण है कि लोगों को एक जगह बैठे रहने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। 

 (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :Mental Healthहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब