लाइव न्यूज़ :

दूध को जल्दी-जल्दी उबालना सेहत के लिए खतरनाक! न्यूट्रिशनिस्ट से जानें इसके नुकसान और मिल्क को उबालने का सही तरीका

By आजाद खान | Updated: April 3, 2023 17:58 IST

एक्सपर्ट्स की माने तो दूध को जब भी गर्म करने उसे धीमी आंच में गर्म करें। ऐसा करने से आप दूध के हर पोषक तत्व का पूरा फायदा ले पाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअकसर ऐसा देखा गया है कि लोग दूध को जल्दी-जल्दी उबालते है। जानकार इस तरीके से दूध उबालने को गलत तरीका बताते है। उनका कहना है कि ऐसा करने से इसमें मौजूद जरूरी पोषक तत्व गायब हो जाते है।

Milk Boiling Tips: अकसर ऐसा देखा गया है कि हम जल्दी के कारण दूध को काफी तेज आंच से गर्म करते है और दूध को सही से गर्म भी नहीं होने देते है कि उसे हम उतार लेते है। दूध को इस तरीके से जल्दी में गर्म करना एक सही आदत नहीं है, इससे हमें परेशानी हो सकती है। जानकार भी हमें ऐसा करने से मना करते है और कहते है कि दूध को सही से गर्म करके ही पीना चाहिए। 

ऐसे में जो लोग जल्दी-जल्दी दूध को गर्म करते है, जानकार ऐसा करने से मना करते है। इस पर बोलते हुए न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने हाल ही में अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया था कि दूध को गर्म करने का सही तरीका क्या है और आखिर क्यों मिल्क को जल्दी-जल्दी उबालना नहीं चाहिए। आइए जान लेते है कि इस पर बत्रा क्या कहती है। 

बत्रा ने क्या कहा

न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा के मुताबिक, जब कोई दूध को जल्दी-जल्दी उबालता है तो इसमें मौजूद नेचुरल शुगर जल जाता है और व्हे प्रोटीन फट सकता है। यही नहीं जल्दी उबालने के कारण पतीली में मौजूद दूध जलकर बर्तन में चिपक भी जाता है। इस तरीके से तेज आंच में आपके द्वारा दूध को गर्म करने पर आपका चूल्हा भी खराब हो सकता है क्योंकि इस दौरान दूध के झाग आपके चूल्हे के आसपास भी गिर सकते है। 

जानकार की माने तो आपके द्वारा दूध को जल्दी-जल्दी उबालने से इसमें मौजूद पानी इवैपरेट यानी वाष्पित होने लगता है और फैट, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषत तत्व इससे अलग होने लगते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, जब कोई भी खाने को तेज आंच में पकाया जाता है तो उसके अंदर मौजूद जरूरी पोषक तत्व खत्म हो जाते है जिससे उस खाने का पूरा फायदा नहीं मिलता है। यही कारण है कि खाने को धीमी आंच में बनाने की सलाह दी जाती है। दूध के केस में भी ऐसा ही होता है। 

दूध उबालने का सही तरीका

एक्सपर्ट के अनुसार, दूध को गर्म करने का सही तरीका है कि उसे कम आंच में गर्म किया करें। इस तरीके से कम आंच में दूध के गर्म करने से उस में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया और बाकी रोगजनक खत्म हो जाते है जिससे आपको दूध पीने में भी फायदा होता है। ऐसे में जानकार यह कहते है कि जब भी आप दूध को उबाले तो धीमी आंच में ही उबाले और जब आप देखें कि दूध के चारों ओर बुलबुले निकल रहे है तो आप दूध को उतार लें और फिर इसे सेवन करें। 

उनका यह भी कहना है कि दूध को ज्यादा गर्म न किया करें। ऐसा इसलिए क्योंकि जितनी बार दूध को गर्म किया जाता है उतनी बार उसके अंदर मौजूद प्रोटीन नष्ट होता है। ऐसे में आप अगर ज्यादा देर कर दूध को गर्म करेंगे तो इससे प्रोटीन के ज्यादा नष्ट होने की संभावना रहती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब