लाइव न्यूज़ :

सुबह उठते ही फोन का करते है इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, जानें इसके नुकसान और बचाव का तरीका

By आजाद खान | Updated: July 16, 2023 12:49 IST

जानकारों की अगर माने तो सुबह उठते ही फोन के इस्तेमाल से आपकी प्रोडक्टिविटी पर असर भी पड़ सकता है और इससे आपके काम पर फोकस कम भी हो जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देसुबह उठते ही फोन के इस्तेमाल को लेकर एक बात सामने आई है। जानकार फोन के ऐसे यूज को लेकर अलर्ट किया है। उनके अनुसार, इस तरीके से फोन के यूज से आपको कई समस्या भी हो सकती है।

Health News:  आजकल हर कोई स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करता है और अब यह लोगों की एक जरूरत बन गई है। इससे पहले भी आप सुने होंगे की मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल सेहत के लिए सही नहीं होता है और इससे हेल्थ पर बुरा असर भी पड़ता है। 

लेकिन क्या आप जानते है कि कई लोग ऐसे भी है जो सुबह-सुबह ही उठकर आपना मोबाइल चेक करते है और बिस्तर पर से ही काफी देर तक मोबाइल इस्तेमाल करते है। जानकारों की अगर माने तो लोगों की यह आदत गलत है और इससे उन्हें कई समस्याएं भी हो सकती है। ऐसे में आइए जानते है कि सुबह उठने के साथ मोबाइल को चेक करना कैसा है और इससे हेल्थ पर कैसा और क्या असर पड़ता है, आइए जान लेते है। 

सुबह उठकर फोन चलाने पर क्या बोलते है जानकार

जानकारों की अगर माने तो सुबह उठकर फोन चलाना और बेड पर बैठे ही रहकर काफी देर तक फोन चलाना सेहत के लिए हानिकारक है। उनके अनुसार, सुबह उठकर तुरंत फोन चलाने से आपमें तनाव बढ़ सकता है और इससे आपको मेंटल समस्या भी हो सकती है। 

यही नहीं इससे आपकी प्रोडक्टिविटी में भी कमी आ सकती है और इससे आप अपने काम में कम फोकस कर पाते है। इसके अलावा फोन पर नेगेटिव और नफरती भरे मैसेज पढ़ने से आपका मूड भी खराब हो सकता है और इससे सिरदर्द की परेशानी हो सकती है। 

ऐसे करें खुद का बचाव

एक्सपर्ट्स की अगर माने तो सुबह उठकर बेड पर मोबाइल को इस्तेमाल करने से बाज आएं और इस समय उससे दूरी बनाए रखें। उनके अनुसार, अगर आपको फोन चलाना ही है तो आप पहले उठकर फ्रेश हो ले और फिर इसके बाद आराम से फोन का इस्तेमाल किया करें। यही नहीं सुबह-सुबह आप एक्सरसाइज करें और हेल्दी डाइट ले फिर आप फोन को यूज करें। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)    

टॅग्स :हेल्थ टिप्सMental Healthफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब